Saturday, March 25, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/3/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/3/2017 सोमवार

अंक १,१०,१९,२८

आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूरे हो पाएंगे/ आमोद प्रमोद, सैर सपाटे व् विदेश भ्रमण के कार्यक्रम बनने के आसार हैं/ चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, उड्डयन व् पर्यटन सेक्टर अपेक्षाकृत लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९

आज सेहत व् आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ ज्वर, रक्त विकार, चर्म रोग आपकी परेशानी का कारण बन सकते है/ क्रोध पर भी काबू रखने की चेष्टा कीजिये/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपको कुछ लाभ दिला सकते हैं/ चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, मीडिया, कला समीक्षक व् कलाकार लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक ३,१२,२१,३०

आज आपकी व्यवसायिक क सामाजिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/ आपकी राय का मान होगा/ व्यवसाय बदलने के लिए व् तबादले के लिए आवेदन देने हेतु अनुकूल दिन है/ सेना, न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, कृषक वर्ग, भू उत्पादों, चांदी व् नवरतन, बारूद, ईंधन के विक्रेता,  धर्म गुरु, वास्तुविद व् सम्पति विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१

आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आप का वर्चस्व कार्य क्षेत्र में  बढेगा/ आपकी रूचि आविष्कार, अनुसंधान व् प्रशासनिक नवाचारों में बढेगी/ होटल व् पर्यटन उद्यमी, चांदी व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के निर्यातक विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक ५,१४,२३

आज व्यवहार यथा संभव विनम्र बनाये रखिये व् क्रोध पर काबू रखिये/ सेहत की ओर भी विशेष ध्यान दीजिये/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में आप अनुकरणीय रहेंगे/

अंक ६,१५,२४

आज सेहत व् आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ अनर्गल वादविवाद व् मुकदमेबाजी से भी दूर रहिये/सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक ७,१६,२५

आज मानसिक व् शारीरिक स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दीजिये व् क्रोध पर भी काबू रखिये/  तनाव रहित रहने के लिए, अपनी अभिरुचियों व् सैर सपाटे , मनोरंजन के लिए कुछ समय दीजिये/ चांदी के निवेशक व् निर्यातक, उड्डयन सेक्टर आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ८,१७,२५

आज आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे, परन्तु अहम पर काबू रखिये/ प्रशासनिक मतभेद आपके परेशानी का सबब बन सकते हैं/ धार्मिक गतिविधियों, फोटो पत्रकारिता व् मीडिया से जुड़े लोग, ईंधन, बारूद के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ९,१८,२७

आज आपकी रूचि धार्मिक गतिविधियों,ज्योतिष व् वास्तु परामर्श में बढेगी/ सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, भू अनुसधान कर्ता, ईंधन व् बारूद के विक्रेता, फोटो जर्नलिस्ट, नवरतन व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/





www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment