Wednesday, March 8, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/3/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/3/2017

अंक १,१०,१९,२८

आज नेतृत्व की प्रवृति विकसित होगी/ सामाजिक सरोकार व् दान पुन्य की गतिविधियों में  भी आप अग्रणी रहेंगे/ आपकी बौद्धिक क्षमता से कुछ लोग प्रभावित होंगे व् कुछ लोग ईर्ष्या करेंगे/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/प्रेम प्रसंग में आज मधुरता की कमी खलेगी/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/

अंक २,११,२०,२९

व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/फैशन व् ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग,सौन्दर्य विशेषज्ञ, इवेंट मेनेजर्स, निर्यातक, संगीतकार, कोरियो ग्राफेर्स ,लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ३,१२,२१,३०

आज दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से निभ जायेंगी/ आर्थिक संसाधनों की कमी से कार्य गति में शिथिलता आ सकती है/ उधार दिया हुआ धन वसूलने में भी दिक्कत आ सकती है/ अनचाहे  मेहमानों की कारण व् संतान पक्ष की किसी चिंता से आप अनमने रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१

आज प्रशासनिक मतभेद व् अहम के टकराव के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है/ आर्थिक नव निवेश के लिए भी दिन जोखिमपूर्ण है/ कुछ विरोधी तत्व आज आपकी छवि धूमिल करने की चेष्टा कर सकते हैं/ विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/

अंक ५,१४,२३

आज अंतरात्मा की पुकार को अनसुना न कीजिये/ अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी आज अपने विशिष्ट पहचान बनायेंगे/ खेल जगत से जुड़े लोग, संगीतकार, निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ६,१५,२४

आज दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ सौन्दर्य बोध मुखर होगा/ आप रचनात्मक, कलात्मक गतिविधियों में  भाग लेना पसंद करेंगे/ कुछ आकस्मिक आर्थिक लाभ भी मिलने के आसार हैं/ आप पारिवारिक सुख सुविधा व् व्यक्तिगत रखरखाव पर सहर्ष व्यय करेंगे/

अंक ७,१६,२५

व्यक्तिगत प्रयास आज आपको सामान्य परिणाम देंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/ पारे व् खेल सामग्री के निर्यातक , लोन व् ट्रेवल एजेंट्स,  नर्सिंग होम्स व मनोचिक्त्सिक आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ८,१७,२६

आज अहम पर काबू रखिये/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों की विचारधारा समझने की कोशिश कीजिये व् सामंजस्य की नीति अपनाईये/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता परख लीजिये/ आज सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता कुछ मंदी में रहेंगे/

अंक ९,१८,२७
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं लापाएंगे/  नव निवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ अपने सीमित संसाधनों से ही काम चला लीजिये, परन्तु उधार हरगिज़ न लीजिये/आज यात्रा में  भी बाधा का अंदेशा है/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमान के कारण भी आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/



www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment