Monday, December 12, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/12/2016 बुधवार -


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल  दिनांक 14/12/2016 बुधवार -

अंक १,,१०,१९,२८ 
आज का दिन हलचल पूर्ण रहेंगे व आप विभिन्न साँस्कृतिक एवं व्यवसायिक गतिविधियोँ में व्यस्त रहेंगे/विदेश में  इवेंट मैनजमेंट, निर्यात व्यवसाय विस्तार व उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिये विशेष अनुकूल दिन है/वाहन चालन में आज अधिक सावधानी की ज़रूरत है/
अंक २,११,२०,२९
आज भाग्य व कर्म दोनो ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेँगे/ मेहमाननवाज़ी में  व बच्चों के साथ बिताया गया समय  यादगार रहेंगा/ इवेंट मैनजमेंट, निर्यात व्यवसाय विस्तार व विदेश में  उच्च  अध्ययन एवम शोध कार्य  हेतु जानें के लिये विशेष अनुकूल दिन है/ धार्मिक गतिविधियों में  मन रमेगा व तीर्थ यात्रा  के अवसर बन सकते है/ खेल सामग्री, हीरे, वाहन व पेट्रोल के विक्रता, बाल साहित्य व धर्मिक पुस्तकोँ के प्रकाशक, मीडिया,नृत्य निर्देशक, ट्रांसपोर्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेँगे/

अंक ३,१२,२१,३० 
संतान पक्ष की किसी  चिंता से व् अचनाक आये महमानों की वजह से आज आप कुछ अव्यस्थित से रहेंगे/ शांत चित से स्थिति संभालने की  कोशिश कीजिये, काफी हद  तक सफ़ल रहेँगे/ धार्मिक क्रियाकलापों, वास्तु  परामर्श, ज्योतिष  आदि की ओर रुचि बढ़ेगी/ मीडिया,फोटो जर्नलिस्ट, पेट्रोल , हीरे व लोहे के विक्रता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेँगे/

अंक ४,१३,२२,३१ 
आज विदेशी सम्पर्क सूत्र आपके विशेष सहायक हो सकते है/ विदेश में भ्रमण , उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार व उच्च  अध्ययन हेतु जानें के लिये विशेष अनुकूल दिन है/ बालरोग व मनोरोग विशेषज्ञ, कोरियोग्राफर्स, खेलसामग्री, सीमेंट व पारे  के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ वाहन चालन में आज अधिक सजग रहिए  /

 अंक ५,१,२३
आज विदेशी सम्पर्क सूत्र व मित्र मंडली आपके विशेष मददगार रहेँगे/ बेंकर्स, इवेंट मैनेजर्स बाल रोग व मनोरोग विशेषज्ञ, निर्यातक, एयर ट्रैवल्स, लॉन एजेंट्स ,बाल साहित्य लेखक , प्रसूति गृह , होटल उद्यमी विषेष अनुकूल स्थिति में  रहेँगे/ आज वाहन चालान में अधिक सचेत रहिये/

अंक ६,१५,२४
आज व्यक्तिगत  प्रयास आपकी स्थिति में  कोई खास बद्लाव नहीँ ला पाएँगे/ कुल मिला कर दिन सामान्य है/ कुछ समय अपनी पसन्द दीदा गतिविधियों व सामाजिक  मेलमिलाप में  दीजिये और अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक ७,१६,२५
आज आपके कार्य प्रभावी ढंग से सम्पन्न होंगे/ भाग्य व कर्म दोनो ही आपका साथ देंगे/ नर्सिंग होम्स, होटल उद्यमी, टूरिज़म सेक्टर, विदेश ट्रेवेल एजेंट्स, लॉन एजेंट्स, बेंकर्स, मीडिया, प्रकाशक, बाल साहित्य रचनाकार ,हीरे ,पेट्रोल , वाहन, लोहे, खेल सामग्री के विक्रेता, सर्जन्स व बालरोग विषेशज्ञ विशेष अनूकूल स्थिति में रहेँगे /

अंक ८,१७,२६
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रुप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरुप सामाजिक व व्यवसायिक क्षेत्र में  प्रभुत्व बढ़ेगा/ हीरे, लोहे, वाहन, पेट्रोल के विक्रेता, सर्जन्स, धर्म प्रचारक, प्रकाशक व मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में रहेँगे/

अंक ९,१८,२७
आज सन्तान पक्ष की किसी चिंता को ले कर मन में  कुछ असमंजस की स्थिति रहेगी/ चित शान्त व व्यवस्थित रखने की कोशिश कीजिये/ धार्मिक गतिविधियों में  रुझान बढ़ेगा/ धर्म गुरु, प्रकाशक, मीडिया, पेट्रोल,लोहे व हीरे के विक्रता अधिक अनूकूल स्थिति में रहेँगे/ आज किसी को भी उधार मत दीजिये/























अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 
www. numeropath .com 














No comments:

Post a Comment