Monday, December 12, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/12/2016 मंगलवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल  दिनांक 13/12/2016 मंगलवार

अंक १,,१०,१९,२८ 
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, शिपिंग सेक्टर, एक्वा गार्ड्स, चांदी व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता,जलशुद्धिकरण सयंत्र, मीडिया व् कलाकार विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९ 
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आज सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/जलजनित संक्रमण से भी परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से आज फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग व् भूरे रंग की वस्तुओं एवम चर्म उत्पादों के विक्रेता आज अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ३,१२,२१,३० 
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/  भाग्य आपका साथ देगा/ सम्पति के विक्रय व् दीर्घ कालीन निवेश दोनों के लिए ही अच्छा दिन है/ नवरतन, चांदी, मोती, सीफ़ूड के विक्रेता, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक ,बन्दरगाह व् शिपिंग सेक्टर, मीडिया,सेना व् न्यायपालिका, धर्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१ 
आज आप लीक से हट कर कुछ करना चाहेंगे/ आपकी रूचि अनुसन्धान, आविष्कार, राजनैतिक व् सामाजिक गतिविधियों में बढ़ेगी/ प्रशासनिक नवाचारों के लिए समय दे पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं, चांदी, मोती, मत्स्य के विक्रेता, मीडिया, मर्चेंट नेवी  व् शिपिंग सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ५,१,२३
व्यवसायिक व् प्रशासनिक गतिविधियों से कुछ पहचान बना पाएंगे/ सम्पति से जुडी किसी भी न्यायिक प्रक्रिया व् सौदेबाजी से परेशानी का अंदेशा है/ कृषि उत्पादों के विक्रेता, अनाज गोदाम व् पावर ग्रिड्स आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/ अनर्गल वादविवाद से यथासम्भव दूर रहिए /

अंक ६,१५,२४
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ सम्पति से जुडी किसी भी न्यायिक प्रक्रिया एवं सौदेबाजी से परेशानी का अंदेशा है/ आगजनी व् शॉट सर्किट के प्रति भी सचेत रहिये/ व्यवस्थित चित से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/

अंक ७,१६,२५
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ शिपिंग इंडस्ट्री,पोर्ट्स,एक्वा प्लांट्स, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, समुद्री उत्पादों व् चांदी के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/  आप कुछ समय रचनात्मक गतिविधियों व् आमोद प्रमोद में भी दे पाएंगे/  सम्पति से जुडी कोई परेशानी उभर सकती है/

अंक ८,१७,२६
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिये/आज आपकी रूचि धार्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श आदि में  बढ़ेगी/ फोटो जर्नलिस्ट, कृषक वर्ग , सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक, बहु उत्पादों व् ईंधन के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ९,१८,२७
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे./ धार्मिक क्रियाकलापों व् योग ध्यान में मन अधिक रमेगा/सेना,न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग,कृषि उत्पादों के विक्रेता ,फोटो जर्नलिस्ट व् धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/





















अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 
www. numeropath .com 












No comments:

Post a Comment