Wednesday, November 30, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/12/2016 से 8/12/2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/12/2016 शुक्रवार

अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है /आपकी रूचि कलातमक गतिविधियों व् विदेश भ्रमण आदि में  बढ़ेगी/ विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक, खेलजगत, मीडिया, टूरिज्म सेक्टर, एयर ट्रेवेल्स अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/

अंक 2,11,20,29
आज कर्म व् भाग्य दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ विदेश में  उच्च अध्ययन, इवेंट मेनेजमेंट, निर्यात व्यवसाय विस्तार व् भ्रमण  हेतु जाने  के लिए व् विदेशी लोकेशंस पर फ़िल्म शूटिंग के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ मीडिया, बैंकर्स, बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ, कोरियोग्राफर्स, कला दीर्घा संचालक, भूरी व् स्लेटी रंग की वस्तुओं, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता,फैशन व् ग्लेमर जगत, खिलाड़ी,पर्यटन सेक्टर व् एयर ट्रेवेल्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आपकी रूचि रचनातमक गतिविधियों, मनोरंजन व् सैर सपाटे में बढ़ेगी/ आकस्मिक आये मेहमानों  व् बच्चों से जुडी किसी समस्या से आज आप कुछ अनमने रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में  भी प्रगाढ़ता की कमी रहेगी/ चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ आज किसे से भी उधार न लें और न ही किसी को उधार दें/ शेयर्स में  निवेश जोखिमपूर्ण रहेगा/

अंक 4,13,22,31
आज आपका रुझान मनोरंजन, सैर सपाटे, रचनातमक गतिविधियों में बढ़ेगा/ विदेश में  उच्च अध्ययन,  इवेंट मैनजमेंट व् निर्यात व्यवसाय विस्तार एवं भ्रमण हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण  है/

अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आज अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप जो भी निर्णय लेंगे, सही सिद्ध होंगे/ अपनी गणनातमक  योग्यता के भी आप सार्थक परिणाम पाएंगे/ निर्यातक, बैंकर्स, टूरिज्म सेक्टर, मनोरोग व् बालरोग विषेशज्ञ, संगीत व् नृत्य निर्देशक, इवेंट मेंजर्स, नर्सरी स्कूल संचालक ,सीमेंट, पारे व् खेल सामग्री के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय  रहेगी/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/ कास्मेटिक, लेदर बेग्स, भूरे रंग की वस्तुओं व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज सेहत की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ आज भाग्य आप पर विशेष मेहरबान हैं/ निर्यातक, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, सेक्सोलोजिस्टस, फ़िल्म निर्माता, कोरियोग्राफर्स, खिलाड़ी, कलाकार, हस्तशिल्पी,, बैंकर्स वं इवेंट मैनेजर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज आपकी स्थिति मैं किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं/ दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय अपनी पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ संतान पक्ष की बढ़ती मांगो को, आर्थिक तंगी के चलते आप पूर्ण नहीं कर पाने से तनाव ग्रसित रहेंगे/ किसी प्रियजन के कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/
========================================================================
अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/12/2016   शनिवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण कार्यगति शिथिल हो सकती है व् सहचर के साथ भी कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ बुजुर्गों के साथ भी वैचारिक सामंजस्य की नीति  अपनाईये/ वाहन चालन में भी अधिक सचेत रहिये/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ गृह निर्माण शुरू करने के लिए, निवास व् व्यवसाय बदलने के लिए, घर व् आफिस की आंतरिक सज्जा के लिए अनुकूल दिन है/सोने, चांदी, हीरे, वाहन ,ईंधन, कास्मेटिकस, भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, कला दीर्घा संचालक, वाचनालय, मीडिया, कला समीक्षक, आर्किटेक्टस, फैशन व् ग्लेमर जगत , स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् सेक्सोलोजिस्टस अधिक अनुकल स्थिति में  रहेंगे/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 3,12,21,30
आज व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा/धार्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श व् ज्योतिष की ओर रुझान बढ़ेगा/ ट्रांसपोर्टर्स, मूवर्स एंड पैकर्स, सड़क निर्माता, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, धर्म गुरु, आर्किटेक्टस, हीरे, पेट्रोल ,लोहे,  वाहन के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ प्रेमप्रसंग में  आत्मीयता की कमी खलेगी/

अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ यातायात नियमों की अवहेलना परेशानी बढ़ा  सकती हैं/आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/ शेयर्स से हानि का अंदेशा है/जीवनसंगी की भावनाओं की ओर विशेष ध्यान दीजिये; अपव्यय के कारण कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/

अंक 5,14,23
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता, साहित्य्कार विशेष अनुकूल  स्थिति में रहेंगे/ वाहन चालन  में अधिक सजग रहिये/ बुजुर्गों की विचारधारा समझने व् उनके साथ सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/

अंक 6,15,24
आज व्यवसायिक व् सामाजिक गतिविधियों के सार्थक परिणाम मिलेंगे/ सोने व् सम्पति ,एथनिक जेवेलरी, कास्मेटिक, लेदर बेग्स व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, मीडिया, कला समीक्षक, शिक्षाविद, फिल्म निर्माता, सेक्सोलॉजिस्ट्स ,आर्किटेक्टस, आंतरिक सज्जाकार अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आप अपने प्रियजन की सुख सुविधा हेतु सहर्ष व्यय करेंगे/

अंक 7,16,25
आज आपके प्रयास आपको सार्थक परिणाम देंगे व् भाग्य अनुकूलता से भी आप आशा से अधिक लाभान्वित होंगे/ चोकोलेट्स, कॉफी , गिफ्ट आइटम्स, हस्तशिल्प उत्पादों, धार्मिक साहित्य ,वाहन,पेट्रोल,हीरे ,सोने ,सम्पति ,भवन निर्माण सामग्री के विक्रेता, आर्किटेक्टस, मीडिया,सेक्सोलॉजिस्ट्स,कॉस्मेटिक सर्जन्स अधिक अनुकल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यवसायिक व् सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी/ परिवार में  भी आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ धार्मिक  क्रिया कलापों, वास्तु परामर्श व्  भविष्य ज्ञान के प्रति रुझान बढ़ेगा/ मीडिया, साहित्यकार , आर्किटेक्टस, धर्म गुरु , हीरे, सोने, ईंधन, वाहन के विक्रेता, आर्किटेक्टस, सर्जन्स, प्रसूति गृह विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ आर्थिक संसाधन सीमित होने के बावज़ूद पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ सोने, सम्पति, हीरे के दीर्घ कालीन निवेशक, वाहन व् ईंधन विक्रेता, आर्किटेक्टस, धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ किसी  प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/
=====================================================================

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 4/12/2016 रविवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, सामाजिक, रचनातमक व् राजनैतिक गतिविधियों में  आप अग्रणी रहेंगे/ शिपिंग सेक्टर, बंदरगाह, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, मोती ,चांदी, मत्स्य ,दुग्ध उत्पदों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ जलजनित संक्रमण से कुछ परेशानी का अंदेशा है/ पेय जल की शुद्धता की ओर सचेत रहिये/ आराम कीजिये व् छुट्टी के दिन का आनंद लीजिये/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ सैर सपाटे, प्रमोद व् रचनातमक गतिविधियों में  समय दे पाएंगे/ शिपिंग सेक्टर, पोर्ट्स, मोती, चांदी, समुद्री उत्पादों  के विक्रेता, जल शुद्धिकरण सयंत्र व् कुटीर उद्योगपति अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ कर  गुजरना चाहेंगे/ आपकी रूचि नवाचारों, आविष्कार, अनुसन्धान, भ्रमण ,साहसिक समुद्री अभियान, राजनैतिक गतिविधियों आदि में बढ़ेगी/ मीडिया, धर्म प्रचारक, सामाजिक कार्यकर्ता अपनी खास पहचान बना पाएंगे/ शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों, चांदी  मोती , दुग्ध उत्पादों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं  के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव् नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी , सामाजिक कार्यकर्ता , राजनीतिज्ञ, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध वितरक, आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज आपके क्रिया कलापों में  नवीनता की कमी खलेगी/ कुछ बोरियत भी महसूस करेंगे/ थोडा समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में  दीजिये/अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, शिपिंग सेक्टर, पोर्ट्स, पेयजल शुद्धिकरण सयंत्र, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, समुद्री उत्पादों व् चांदी के विक्रेता, पर्यटन सेक्टर, मीडिया, धर्मप्रचारक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजुर्गों व् राजनैतिक प्रतिद्वंदियों से मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा  सकते हैं/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता  के प्रति अवश्य आश्वस्त हो लीजिये; फ़ूड पोइज़निंग की आशंका है/ सफ़ेद रंग के वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/

अंक 9,18,27
आज आपकी स्थिति में  किसी बदलाव के संकेत नहीं है, परन्तु दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से किसी अनुकंपा की आशा में न रहिये/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अभिरुचियों के तुष्टि में  दीजिये/
================================================================================
अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/12/2016
अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है/ कुछ बाधित कार्य पूर्ण होने के संकेत हैं/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली कुछ आकस्मिक लाभ दिला  सकते हैं/ मनोरोग व् बाल रोग विषेशज्ञ, खेलजगत, इवेंट मेंजर्स, टूरिज्म सेक्टर, चांदी व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक फल देंगे/ निर्यातक ,एयर ट्रेवेल्स , टूरिज्म सेक्टर, बैंकर्स, कलाकार, इवेंट मेंजर्स, ट्रांसपोर्टर्स, हीरे, चांदी, लोहे, वाहन, पेट्रोल, प्रकाशन सामग्री, खेल सामग्री के विक्रेता ,बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में  रुझान बढ़ेगा व् तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/
अंक 3,12,21,30
संतान पक्ष की किसी समस्या से व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/ पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में  भी कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ चांदी, हीरे, वाहन, पेट्रोल ,लोहे, धार्मिक साहित्य के विक्रेता व् प्रकाशक, कला समीक्षक व मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवा पाएंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आप विभिन्न सामाजिक व् व्यवसायिक गतिविधियों में  व्यस्त रहेंगे/ रचनातमक गतिविधियों व् सैर सपाटे में  भी कुछ समय दे पाएंगे/ विदेश भ्रमण के अवसर बन सकते हैं/ वाहन चालन में  आज अधिक सचेत रहिये/
अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप जो भी निर्णय लेंगे,सही सिद्ध होंगे/ अपनी गणनात्मक योग्यता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ मनोचिक्त्सिक व्  बालरोग विषेशज्ञ, नर्सरी स्कूल्स, खेलजगत, इवेंट मेंजर्स, निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वाहन चालन में  आज अधिक सावधानी बरतिये/
अंक 6,15,24
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आपके क्रिया कलापों में नवीनता की कमी रहेगी/ कुछ समय अपनी पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये/
अंक 7,16,25
आज आपकी रूचि विभिन्न रचनातमक गतिविधियों, सैर सपाटे, विदेश भ्रमण आदि की ओर रहेगी/ धार्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श व् ज्योतिष ज्ञान में  रुझान  बढ़ेगा/ तीर्थ यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/टूरिज्म सेक्टर, लोन एजेंट्स, कॉस्मेटिक सर्जन्स, मीडिया, प्रकाशक, बैंकर्स, इवेंट मेंजर्स, कला समीक्षक व् तीर्थयात्री ,धर्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता  के फलस्वरूप  आज आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ धर्म प्रचारक, ट्रान्सपोर्टर्स, सर्जन्स, हीरे, पेट्रोल ,वाहन के विक्रेता , प्रकाशक, मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियां सहजता से निभा पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से मन में  कुछ उलझन रहेगी, परन्तु दृढ़ता पूर्वक निर्णय लेने की कोशिश कीजिये/ धार्मिक गतिविधियों की ओर आज रुझान बढ़ेगा/ हीरे, पेट्रोल ,लोहे के विक्रेता, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
=================================================================================


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 6/12/2016  मंगलवार

अंक 1,10,19,28
आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/ शेयर्स व् नवनिवेश से हानि का अंदेशा है/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का  अंदेशा है/ शांत मन से  दैनिक क्रिया कलापों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/

अंक 2,11,20,29
आर्थिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ कला,फैशन व ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, भूरे रंग की वस्तुओं, कास्मेटिक के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेँगे/ सम्पति से जुडी कोई  भी सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 3,12,21,30
आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद, आप भाग्य अनुकूलता के फ़लस्वरूप अपने निर्धरित लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति, नवरतन, ईंधन, कृषि भूमि के विक्रेता, सेना, न्यायपालिका, धर्म प्रचारक, फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेँगे/

अंक 4,13,22,31
नवनिवेश के लिये दिन प्रतिकूल है/ शेयर्स में  आज निवेश न किजिये/ सहचर की भावनाओं की ओर आज अधिक ध्यान दीजिये/ व्यवस्थित चित से दैनिक निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बद्लाव नहीँ  ला पाएँगे/ सम्पति से जुडी कोई  भी प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ आग व शार्ट सर्किट  से भी परेशानी का अंदेशा है/ कृषक वर्ग ,अनाज गोदाम व् पावर ग्रिड्स आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज आपकी रुचि कलात्मक गतिविधियों,आमोद प्रमोद व व्यक्तिगत रखरखाव में  बढ़ेगी/ फैशन व ग्लैमर जगत, ऑर्ट फ़िल्म निर्माता, चर्म उत्पादों, कास्मेटिकस, कॉफी , चोकोलेट्स व् तम्बाकू के विक्रेता अधिक लाभप्रद  स्थिति मै रहेँगे/
प्रेम प्रसंग मै आत्मीयता बढ़ेगी /सम्पति का  लेन देन आज स्थगित कर दीजिये/

अंक 7,16,25
आज रचनात्मक गतिविधियों, फैशन व् व्यक्तिगत  रखरखाव में रुचि बढेगी/कास्मेटिक, काफी, तम्बाकू, कास्मेटिक के विक्रता, सेक्सोलॉजिस्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेँगे/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी क सबब बन सकती है/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर  पाएंगे/ धार्मिक गतिविधियों में  रुझान बढ़ेगा/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते है/  फोटो जर्नलिस्ट, ईंधन व क़ृषि  उत्पादों के विक्रेता ,आर्किटेक्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेँगे/

अंक 9,18,27
आज बचते बचते भी सहचर से मन  मुटाव का  अंदेशा है/ कुछ विरोधी तत्व भी आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते है/ किसी प्रियजन की कमी आजाप बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/ धार्मिक क्रिया कलापों, ज्योतिष व वास्तु  परामर्श में  रुचि बढ़ेगी/ कृषि भूमि, बहु रंगी वस्तुओं, ईंधन  व बारूद के विक्रेता,धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, फोटो जर्नलिस्ट अधिक अनुकूल  स्थिति में  रहेंगे/
========================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 

www. numeropath .com 
================================================================================

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/12/2016

अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि रचनातमक गतिविधियों, सैर सपाटे, आमोद प्रमोद, साहसिक समुद्री अभियान आदि की ओर बढ़ेगी/ राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व् प्रशासनिक क्षेत्र में  भी आप अग्रणी रहेंगे/ /बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक, इवेंट मैनेजर्स, निर्यातक, टूरिज्म सेक्टर, लोन एजेंट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ जलजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/
भाग्य अनुकूलता से आज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ भूरे रंग की वस्तुओं, हस्तशिल्प उत्पादों व् कास्मेटिक के विक्रेता, निर्यातक, बैंकर्स, इवेंट मैनेजर्स,सेक्सोलॉजिस्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज आपकी रचनातमक प्रवृति मुखर होगी/  शिपिंग सेक्टर,चांदी व् मोती, सीफ़ूड , सेए शेल्स कलाकृतियों के विक्रेता, मीडिया, अनुवादक व् कलाकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज आप कुछ अव्यस्थित से रहेंगे//
अंक 4,13,22,31
आज कल्पना  की उन्मुक्त उड़ान के लिए अनुकूल दिन है/ आमोद प्रमोद, सैर सपाटे, नौका विहार आदि में रूचि बढ़ेगी/ साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, चांदी, मोती,मत्स्य, एक्वा गार्ड्स  के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/मेहमाननवाज़ी मैं व् बच्चों के साथ बिताया समय सुखद रहेगा/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ प्रशासनिक व् राजनेतिक क्षेत्र में  भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप कुछ पहचान बनेंगी/ सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं, खेल समग्री के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ अंतरात्मा की पुकार को आज अनसुना न कीजिये/ निर्यात व्यवसाय विस्तार के लिए उत्तम दिन है/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने  से आप संतुष्ट रहेंगे/ आज आपकी स्थिति में  किसी खास बदलाव के आसार नहीं है/ कुछ  समय सामाजिक मेलजोल में व् अपनी पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिए /
अंक 7,16,25
आज कल्पना के पंखो को और विस्तार दीजिये/ रचनातमक गतिविधियों, सैर सपाटे, आमोद प्रमोद, सामाजिक मेलमिलाप के लिए उत्तम दिन है/ शिपिंग सेक्टर व् पोर्ट्स, समुद्री उत्पादों, मोती,चांदी के विक्रेता ,,मीडिया, कलाकार, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, मनोवैज्ञानिक व् खिलाड़ी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे//
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अहम के टकराव के कारण परेशानी का अंदेशा है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ आज आपकी गतिविधियों में नवीनता की कमी खलेगी/कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलजोल में दीजिये/
===============================================================================

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल  दिनांक 8/12/2016   गुरुवार

अंक १,,१०,१९,२८ 
व्यक्तिगत प्रयास वाछनीय परिणाम नहीं दे पाएंगे/ बुजुर्गों व उच्च अधिकारियों से वैचारिक मतभेद व वाहन चालन में लापरवाही आज आप् की परेशानी बढ़ा सकते हैं/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप आज चॉंदी व हस्तशिल्प उत्पादो के विक्रेता व निर्यातक ,टूरिज्म सेक्टर व एयर ट्रेवेल्स  सेक्टर अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९ 
आज भाग्य व कर्म दोनो ही आप् को   आशा से अधिक लाभान्वित् करेंगे/ निवास व व्यवसाय बदलने के लिये, भवन निर्माण शुरु करने के लिये,घर व ऑफिस की आंतरिक सज्जा के लिये व विदेश भ्रमण के लिये विशेष अनुकूल दिन है/ पारिवारिक व व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप अपनी बात दृढ़ता  से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ कॉस्मेटिक सर्जन्स, सोने, हीरे, वाहन ,पेट्रोल, सम्पति के विक्रेता, मूवर्स व् पैकर्स अंधिक लाभ कमा पाएंगे/

अंक ३,१२,२१,३० 
व्यवसायिक,सामाजिक व् पारिवरिक दायित्व  बखूबी निभा पाएंगे/ चांदी, सोने, हीरे, सम्पति , ईंधन, वाहन, लोहे की विक्रेता, धर्म गुरु, मीडिया, प्रकाशक, टूरिज्म सेक्टर अंधिक  लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ घर में  मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/
अंक ४,१३,२२,३१ 
अहम् पर  यथासम्भव काबू रखिये/ राजनैतिक व प्रशासनिक विवाद व बुजुर्गो क़े साथ कहासुनी आपक़ी परेशानी का सबब हों सकतें हैँ / चांदी, कलाकृतियों के विक्रेता, एयर ट्रेवेल व् एंटरटेनमेंट सेक्टर आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

 अंक ५,१,२३
मन की चपलता पर काबू रखिये/यातायात नियमों की अवहेलना व  बुजुर्गो कहासुनी आपकी परेशानी बढा सकते हैं/सोने व् सम्पति  की विक्रेता, गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, शिक्षाविद अधिक अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/ साहित्यिक व सामाजिक दायरा बढेगा/

अंक ६,१५,२४
व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई  खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपके पारवारिक व् व्यवसायिक दायित्व  पूर्ण हो पाएंगे/ सोने व् सँपति ,स्टेशनरी की विक्रेता ,साहित्यकार ,आंतरिक सज्जाकार अंधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक ७,१६,२५
आज व्यक्तिगत प्रयास सार्थक रहेंगे व् किस्मत भी आपका साथ देंगी / सर्जन्स, प्रसूति गृह, आर्किटेक्ट्स, सज्जाकार, साहित्यकार, मीडिया, प्रकाशक, सोनें ,चाँदी , हीरे के विक्रेता अनूकूल स्थिति में रहेंगे /निवास व् व्यवसाय बदलनें की लिए उत्तम दिन हैं/

अंक ८,१७,२६
आज आपका व्यवसायिक व सामाजिक प्रभुत्व बढ़ेगा/ आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवानें क़ी स्थिति  में रहेँगे /मांगलिक गतिविधियों व् तीर्थ यात्रा के अवसर बनेँगे/ हीरे, सोने, सरसों के तेल, वाहन, पेट्रोल, गृह  उपयोगी सामग्री के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ९,१८,२७
व्यवसायिक व पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेँगे/ सामाजिक प्रभुत्व भी बढ़ेगा/ घर में मांगलिक गतिविधियों  के आसार हैं/  हीरे ,ईंधन, वाहन,सोने, सम्पति  के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक, तीर्थ यात्री अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश हेतु अनुकूल दिन हैं/

================================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment