Tuesday, November 1, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/11/2016 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  2/11/2016  शनिवार
अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है व् आप दिन भर व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व निभाने में व्यस्त रहेंगे/ प्रशासनिक कार्यों से यात्रा के कार्यक्रम बन सकते हैं, परन्तु वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिए/  मेहमानों व् बच्चों के साथ कुछ यादगार समय बिता पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र भी कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ मीडिया, कलाकार,  इवेंट मैनेजर्स, बेंकर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, एयरलाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर, खेलजगत, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, चांदी व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षा से अधिक लाभान्वित करेंगे/  रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद,सैर सपाटे व् मेहमाननवाज़ी के कार्यक्रम भी बनेंगे/ व्यवसाय बदलने व् वाक इन इंटरव्यू के लिए  उत्तम दिन है/  विदेश में उच्च अध्ययन, भ्रमण, इवेंट मैनेजमेंट व् निर्यात व्यवसाय विस्तार, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा  हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ कॉस्मेटिक सर्जन्स, मनोवैज्ञानिक, नर्सिंग होम्स, एयर ट्रेवेल्स, टूरिज्म सेक्टर, स्लेटी, श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता, चांदी व् खेल सामग्री के निर्यातक, कोरियोग्राफ़र्स , प्रकाशक व्  मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों के क्षेत्र में  कुछ पहचान बना पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या से आप कुछ परेशान  हो सकते हैं, परन्तु दृढ़तापूर्वक निश्चय ले कर समस्या का समाधान पा सकेंगे/ धार्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा/ हीरे, चांदी, पेट्रोल, वाहन, लोहे के विक्रेता, शल्य चिकित्सिक, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज का दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा/ प्रशासनिक कारणों से यात्रा  व् विदेश गमन के अवसर बन सकते हैं/ विदेश में उच्च अध्ययन, भ्रमण, इवेंट मैनेजमेंट व् निर्यात व्यवसाय विस्तार, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा  हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/  यातायात नियमों व बुजुर्गों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/ संगीत व् नृत्य निर्देशक, खेलजगत, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ , मीडिया, प्रकाशक , निर्यातक इवेंट मैनेजर्स व् होटल उद्यमी  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
 व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई ख़ास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य गति ले सकते हैं/ नर्सिंग होम्स, मनोरोग विशेषज्ञ, फीजिओथेरपिस्ट, कोरियोग्राफर्स, निर्यातक, इवेंट मेंजर्स व् होटल उद्यमी आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/  बुजुर्गों की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये व् यातायात नियमों के की ओर  भी सजग रहिये/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपकी प्रयासों में  नवीनता की कमी से बोरियत महसूस होगी/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में  दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक सचेत रहिये/ किसी एलर्जी या वायुजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, अस्वस्थता के बावजूद, आप अपने व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व निभा पाएंगे/ स्लेटी व् श्याम वर्ण वस्तुओं, हीरे, वाहन, लोहे व् पेट्रोल के विक्रेता, आध्यात्म गुरु, मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/  हीरे , वाहन, पेट्रोल , लोहे, प्रिंटिंग इंक व् प्रकाशन सामग्री के विक्रेता,  ट्रांसपोर्टर्स, आर्किटेक्ट्स, मीडिया व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे / आकस्मिक आये मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में  फेर बदल का अंदेशा हैं/ धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान में रुझान बढ़ेगा/  हीरे, पेट्रोल व श्यामवर्ण वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स  एवं वास्तु आज अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment