Saturday, October 8, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/10/2016 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  9/10/2016 रविवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरुप ,आप प्रशासनिक, राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में अग्रणी रहेंगे/ आपकी तर्क शक्ति व् बौद्धिक क्षमता और मुखर होगी/ एन जी ओ, सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता, राजनीतिज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
स्वास्थ्य व् आहार के प्रति आज विशेष सजग रहिये/ ज्वर, रक्तविकार व् चर्म रोग एवं क्रोध के कारण परेशानी का अंदेशा है/ अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ सम्पति की सौदेबाजी में  भी आज कुछ परेशानी आ सकती है/संयमित चित से दैनिक क्रियाकलापों पर ही ध्यान दीजिये/

अंक 3,12,21,30
आज आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ आप अपनी बात  दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों , वास्तु परामर्श, ज्योतिष आदि में रुझान बढ़ेगा/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते है/ नवरतन, बहु रंगी उत्पादों,  ईंधन, कृषि भूमि व्  भू उत्पादों के विक्रेता, फ़ोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ एन जी ओ, दुग्ध उत्पादों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता व् राजनेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज शारीरिक व् मानसिक स्वास्थ्य की ओर विशेष सचेत रहिये/ उतेजना से भी बचिए/ अनर्गल वादविवाद आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ सम्पति से जुडी कोई भी प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व् शिष्ट मंडल अपनी कार्य  शैली से विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् निर्यातक आज अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/स्वास्थ्य व् आहार की ओर अधिक सचेत रहिये/सम्पति स्थान्तरण से जुडी कोई भी प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ कृषक वर्ग व् अनाज गोदामों को आज कुछ परेशानी का अंदेशा है/

अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ रक्त विकार,चर्मरोग  या उच्च ज्वर से परेशानी का अंदेशा है/ क्रोध पर काबू रखिये/ अनर्गल वादविवाद आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ शांत चित से दैनिक गतिविधियां पूरी करने की कोशिश कीजिये/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यवसायिक लक्ष्य भी  भाग्य अनुकूलता के कारण निभा पाएंगे/धार्मिक गतिविधियों में  रुझान बढ़ेगा/ पत्रकार, भू उत्पादों व् ईंधन के विक्रेता, आर्किटेक्टस आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ अहम   के टकराव के कारण  आज परेशानी बढ़  सकती है/ दुग्ध उत्पादों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज कुछ प्रतिकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप दृढ़तापूर्वक निश्चय ले पाएंगे व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ ईंधन, बारूद, बहु रंगी वस्तुओं, कृषि उत्पादों  व् कृषि भूमि के विक्रेता, फ़ोटो जर्नलिस्ट व् धर्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
========================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment