Sunday, October 9, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/10/2016 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  10/10/2016 सोमवार

अंक 1,10,19,28
आपका प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर प्रभुत्व बढ़ेगा/ आप अपनी बौद्धिक क्षमता, तर्क शक्ति व् विनम्र व्यवहार से सब का दिल जीत पाएंगे/ आज आप शांत चित से विभिन्न कलात्मक  व् रचनातमक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व्  सैर सपाटे में  समय दे पाएंगे/ एन जी ओ, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, कलाकार, पर्वतारोही, मीडिया, एयर ट्रेवेल्स व् टूरिज्म सेक्टर, चांदी ,हस्तशिल्प उत्पादों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् निर्यातक अधिक स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज कल्पना की उन्मुक्त उड़ान के लिए उत्तम दिन है/ आप अपनी कलात्मक व् रचनातमक अभिव्यक्ति के लिए समय दे पाएंगे/ साहित्य व् कला के क्षेत्र में  पहचान बना पाएंगे/मीडिया, कलाकार, अनुवादक, आर्किटेक्टस, टूरिस्ट गाइड्स, एयर ट्रेवेल्स ,पर्वतारोही , चांदी के विक्रेता व्  निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ विदेश गमन हेतु उत्तम दिन है/

अंक 3,12,21,30
व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ कला व् साहित्य के क्षेत्र में  भी कुछ पहचान बढ़ेगी/मीडिया, कवि, अनुवादक, एयर ट्रेवेल्स, टूरिस्ट गाइड, पर्यटन सेक्टर , चाँदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवम  निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ विदेश में  सांस्कृतिक दल भेजने के लिए व् भ्रमण, निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने  के लिए अनुकूल दिन है/ चांदी  व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, मीडिया, कला समीक्षक अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ प्रशासनिक व् राजनैतिक विवादों से दूर रहने की कोशिश कीजिये/

अंक 5,14,23
आज  बौद्धिक क्षमता व् कार्य शैली से आप निर्धारित लक्ष्य प्रभावी  ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ एन जी ओ, राजनेता, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलजोल  व् अभिरुचियों की तुष्टि में  दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ वायु जनित संक्रमण से आज कुछ परेशानी का अंदेशा है/ एयर ट्रेवेल्स में  भी कुछ बाधा आ सकती है/ कुछ समय साहित्यिक व् रचनातमक गतिविधियों में  दे पाएंगे/  कलाकार, मीडिया व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू  रखिये/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अहम के टकराव के कारण परेशानी का अंदेशा है/ शांत मन से दैनिक दायित्व निर्वहन  की कोशिश कीजिये/ आज उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता अवश्य परख लीजिये; फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा/ आपकी गतिविधियों में  नवीनता की कमी रहेगी/ दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाने से आप शांत चित रहेंगे/
=======================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment