Saturday, October 22, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/10/2016 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/10/2016 रविवार

अंक 1,10,19,28
आज आप दिनभर उत्साहित चित से विभिन्न गतिविधियों में  व्यस्त रहेंगे/ विदेश में  भ्रमण व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने  के लिए व् इवेंट मैनजमेंट हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ राजनीतिज्ञ, समाज सेवक, बालरोग व् मनोरोग विषेशज्ञ ,टूरिज्म सेक्टर ,खेलजगत आज विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ कुछ विरोधी तत्व ईर्ष्यावश आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर  सकते है/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपका साथ देंगे/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, खेलजगत,स्लेटी व् भूरे रंग की वस्तुओं, कास्मेटिकस, चर्म उत्पादों के विक्रेता, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, निर्यातक,इवेंट मैनेजर्स ,एन जी ओ ,खेल सवांद दाता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ मेहमान नवाज़ी में  व् बच्चों के साथ बिताया गया समय खुशनुमा बीतेगा/

अंक 3,12,21,30
आज संतान पक्ष की किसी चिंता से व् आकस्मिक आये मेहमानों की वजह से आप कुछ अव्यस्थित से रहेंगे/आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण व्यय में कटौती करनी पड़ेगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी रहेगी/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति  सहिष्णु  रहिये/ शांत चित से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित कीजिये/

अंक 4,13,22,31
आज विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपके मददगार हो सकते हैं/ मेहमानों व् बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अपनी कार्य शैली से पहचान बना  पाएंगे/अपव्यय के कारण आज सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ एन जी ओ,टूरिज्म सेक्टर व् निर्यातक, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार को अनसुना न कीजिये/ अपनी गणनात्मक योग्यता का  भी भरपूर उपयोग कीजिये/राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, खेलजगत, निर्यातक, टूरिज्म सेक्टर , मनोचिक्त्सिक व् बालरोग विशेषज्ञ ,इवेंट मैनेजर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फल स्वरुप आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलॉजिस्ट्स, चर्म  उत्पादों व् सॉफ्ट टॉयज़ के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज का दिन गतिशील है/ आप मेहमान नवाज़ी में  व् बच्चों के साथ यादगार समय बिता पाएंगे/ टूरिज्म  सेक्टर, फ़िल्म निर्माता , इवेंट मैनेजर्स ,ट्रेवेल व लोन एजेंट्स, सेक्सोलॉजिस्ट्स व् मनोरोग चिकित्सिक ,निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ विदेश में  फ़िल्म शूटिंग के लिए अधिक अनुकल दिन है/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ अहम पर यथा सम्भव काबू रखिये/ राजनैतिक व् प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा  सकते है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध उत्पादक आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/

अंक 9,18,27
आज आपको अपने किसी प्रियजन की कमी रह रह कर महसूस होगी/ संतान पक्ष की किसी चिंता से व् आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण आप कुछ अनमने से रहेंगे/ अपने सीमित साधनों से ही काम चलाईये व् उधार हरगिज़ न लीजिये/ आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/
========================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment