Tuesday, October 11, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/10/2016 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/10/2016 गुरुवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ विदेश में  सांस्कृतिक प्रस्तुति, खेल स्पर्धा, उच्च अध्ययन व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने  के लिए उत्तम दिन है/ टूरिज्म सेक्टर,मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप,व्यवसायिक,पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यकार  ,लोन एजेंट्स,सोने,सम्पति,खेल सामग्री व् सीमेंट के विक्रेता, टूरिज्म सेक्टर, आर्किटेक्टस, प्रसूतिगृह, बालरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  संतान पक्ष की किसी चिंता से व् आकस्मिक आये मेहमानों की वजह से आज आप कुछ अव्यस्थित  से रहेंगे/ धैर्यपूर्वक स्थिति सँभालने की कोशिश कीजिये/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा कुछ  बढ़ेगा/सम्पति व् सोने में  निवेश के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ कर गुजरना चाहेंगे/ आविष्कार,अनुसन्धान, शोध कार्य के लिए व् अपने उत्पादों को पेटेंट करवाने के लिए अनुकूल दिन है/ विदेश में निर्यात व्यवसाय विस्तार व् मैनजमेंट अध्ययन हेतु जाने  के लिए अनुकूल दिन है/ मनोचिकित्सिक व् बालरोग विशेषज्ञ ,बैंकर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार को अनसुना मत कीजिये/ अपनी गणनातमक व् बौद्धिक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ आज पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ मेहमानों व् बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ आर्किटेक्टस, साहित्यकार , प्रसूति गृह ,स्त्री रोग व् बाल रोग विशेषज्ञ, टूरिज्म सेक्टर, मीडिया ,खेल सवांद दाता  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण  कर पाएंगे/ अपने परिवार की सुख सुविधा बढ़ाने हेतु सहर्ष  व्यय करेंगे/आर्किटेक्टस, साहित्यकार, प्रसूति गृह ,स्त्री रोग विशेषज्ञ ,सामाजिक कार्यकर्ता, सोने, सम्पति व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ मेहमान नवाज़ी में  व् बच्चों के साथ समय उम्दा बीतेगा/  पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति,भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप सुखद रहेगी/आतंरिक सज्जाकार, आर्किटेक्टस, शिक्षाविद, नर्सिंग होम्स, मनोचिक्त्सिक ,इवेंट मैनेजर्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/प्रशासनिक व् राजनै तिक स्तर पर मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ परिवार में  सामंजस्य की नीति अपनाना सुखद परिणाम  देगा/ सोने,सम्पति,सरसों के तेल के विक्रेता, मीडिया, साहित्यकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/विदेश यात्रा में  बाधा का अंदेशा है/संतान पक्ष की किसी चिंता को ले कर आप असमंजस की स्थिति में  रहेंगे/ सहनशील रवैया अपनाईये/सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक ,आर्किटेक्टस,सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
========================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment