Tuesday, October 11, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/10/2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/10/2016 बुधवार 

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक सरोकार की व् मनपसंद गतिविधियों में दीजिये/  आज नर्सिंग होम्स, मनोरोग विशेषज्ञ, खिलाड़ी , होटल उद्यमी , निर्यातक, बैंकर्स व लोन एजेंट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
पारिवारिक,सामाजिक व् व्यवसायिक गतिविधियां प्रभावी ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ साहित्यिक व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा/ अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्टस,आंतरिक सज्जाकार,सामाजिक कार्यकर्ता , मीडिया, खेलजगत, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व प्रभावी ढंग से निभा पाएंगे/ धार्मिक गतिविधियों में मन रमेगा/ तीर्थ यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/ संतानपक्ष की किसी समस्या व आकस्मिक आये मेहमानों के कारण पूर्वनिर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा  है/ आर्किटेक्टस,फ़ोटो जर्नलिस्ट, कृषि भूमि के विक्रेता, नवरतन, बहु रंगी उत्पादों ,बारूद, ईंधन के विक्रेता ,धार्मिक साहित्य के प्रकाशक अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपके प्रशासनिक व् राजनैतिक दायित्व बखूबी निभ पाएंगे/ आविष्कार,अनुसन्धान व् शोध कार्य से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ अपने उत्पाद विदेश में पेटेंट करवाने हेतु व् विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन है/
अंक 5,14,23
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आज आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, सोने के विक्रेता ,साहित्यकार  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक 6,15,24
कारोबारी, सामाजिक व् पारिवारिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आर्किटेक्टस, आंतरिक सज्जाकार, सोने व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता ,स्त्री रोग विशेषज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी व् अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/
अंक 7,16,25
आज व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ सोने ,सुनहरी रंग की वस्तुओं व गृह उपयोगी सामग्री के विक्रेता, आतंरिक सज्जाकार, लेखक व खेल संवाददाता  अधिकअनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति की सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज स्थगित कर  दीजिये/
अंक 8,17,26
सामाजिक व् व्यवसायिक दायित्व आज आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ धार्मिक क्रियाकलापों में  भी रूचि बढ़ेगी/ शैक्षणिक व् साहित्यिक गतिविधियों से जुड़े लोग ,आर्किटेक्टस,सोने व् सम्पति के विक्रेता व् दीर्घ कालीन निवेशक, वाचनालय व् संग्रहालय अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/
अंक 9,18,27
आज घर में  मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/ धार्मिक क्रियाकलापों, वास्तु परामर्श व् ज्योतिष में  रूचि बढ़ेगी/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण, आज आप कुछ अनमने व् अव्यवस्थित से रहेंगे, परन्तु स्थिति सम्भाल  पाएंगे/सोने, सम्पति, ईंधन, बारूद, बहुरंगी वस्तुओं व् कृषि भूमि के विक्रेता, मीडिया, फ़ोटो जर्नलिस्ट, स्त्री रोग विषेशज्ञ ,नर्सिंग होम्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
======================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment