Wednesday, September 7, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 8/9/2016 गुरुवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  8/9/2016 गुरुवार

अंक 1,10,19,28
आज अहम पर यथासम्भव् काबू रखिये / बुजुर्गों  व् उच्च अधिकारियों के साथ वैचारिक सामंजस्य की नीति अपनाईये / वाहन चालन में  भी अधिक सतर्कता बरतिए / दैनिक दायित्व सामान्य ढंग से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु किसी भी नए प्रोजेक्ट को आज  स्थगित कर दीजिये/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक देंगे /व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/आप अपनी बात दृढ़तापूर्वकं मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ हीरे ,सोने, सम्पति, वाहन के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स, मूवर्स व् पैकर्स , प्रसूतिगृह, सर्जन्स , मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् भाग्य अनुकूलता से भी आप लाभान्वित होंगे/ सोने, सम्पति, सरसों के तेल, स्टेशनरी , सुनहरी व् श्याम वर्ण वस्तुओं , वाहन व् पेट्रोल के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, साहित्यकार, प्रकाशक, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सर्जन्स ,धर्म गुरु व् शोधार्थी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम के टकराव के कारण, प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/ बुजुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना भी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ व्यवस्थित मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ नए प्रोजेक्ट्स के लिए दिन प्रतिकूल है/

अंक 5,14,23
मन की चपलता पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजर्गों को समुचित सम्मान दीजिए व्  उनकी आशीष पाने की कोशिश कीजिये/ भाग्य अनुकूलता से, आप व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व निभा पाएंगे/ शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, साहित्यकार, आर्किटेक्ट्स, प्रसूतिगृह ,सोने व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी कारोबारी , सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप परिवार की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त धन व् समय व्यय कर पाएंगे/ गृह निर्माता, आर्किटेक्ट्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ ,शिक्षाविद, साहित्यकार, सोने , सम्पति व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से कहीं अधिक लाभान्वित करेंगे/ व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति/सुखद रहेगी/ सोने, हीरे,सम्पति, सुनहरी रंग की वस्तुओं, वाहन, पेट्रोल व् लोहे के विक्रेता, सर्जन्स , सामाजिक कार्यकर्ता , आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज आप  दृढ़तापूर्वक निर्णय लेने व् अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ साहित्यिक, सामाजिक  व् पारिवारिक क्षेत्र में  मान बढ़ेगा/ व्यवसायिक स्थिति भी सुद्ढ़ होगी/ आर्किटेक्ट्स, सोने, हीरे, सम्पति , पेट्रोल, वाहन, कोयले, लोहे केविक्रेता, सर्जन्स व् प्रसूतिगृह , मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ घर में  धार्मिक गतिविधियों के आसार हैं/

अंक 9,18,27
आज आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेते हुए, अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ शैक्षणिक व् साहित्यिक दायरा बढ़ेगा/ सोने, हीरे, सम्पति, वाहन, पेट्रोल के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, प्रसूतिगृह्, मीडिया, धर्म गुरु, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


नोट : उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/ गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में  रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment