Saturday, September 24, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/9/2016 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/9/2016 सोमवार 

अंक 1,10,19,28
आज अहम के टकराव के कारंण बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों से अनबन का अंदेशा है/ वाहन चालन में  भी अधिक सचेत रहिये व् आज वाहन क्रय स्थगित कर दीजिये/ भाग्य अनुकूलता से आज रचनात्मक गतिविधियों से  कुछ पहचान बनेगी/  मीडिया, कलाकार, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता , एयर ट्रेवल व् निर्यातक आज अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेने व् अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ मीडिया, प्रकाशक,
 कलाकार, चांदी, हीरे, व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता एवं निर्यातक, एयर ट्रेवल व् ट्रांसपोर्टर्स, धर्म प्रचारक, आर्किटेक्ट्स, वास्तुविद, कॉस्मेटिक सर्जन्स, कला समीक्षक व् संग्रहालय आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत  सार्थक रहेंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से  भी लाभान्वित होंगे/ व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ साहित्यिक प्रतियोगिताओं में  भाग लेने व् शोध कार्यों हेतु अनुकूल दिन है/ हीरे, पेट्रोल, वाहन, गृह निर्माण सामग्री के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक व् धर्म प्रचारक , स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव  काबू रखिये, अन्यथा राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती है/ बुजुर्गों के दृष्टिकोण को समझने की व् उनके  साथ सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/ यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती  हैं/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, प्रतिकूल स्थितियों के बावजूद,आप दायित्व निर्वहन कर पाएंगे/ मीडिया, कलाकार, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज मन की चपलता पर यथासम्भव काबू रखिये व् वाहन चालन में  अधिक सजग रहिये/ बुजर्गों व् उच्च अधिकारियों के दृष्टिकोण को समझने की कोशिश कीजिये व् समन्वय की नीति अपनाईये/  शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिए व् कोई प्रोजेक्ट आज शुरू न कीजिये/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  भाग्य वश  भी किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है/  दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेल मिलाप में दीजिये/
अंक 7,16,25
आप आप भाग्य अनुकूलता व् व्यक्तिगत प्रयासों से  भी लाभान्वित होंगे/ व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ मोती ,हीरे, वाहन, पेट्रोल, प्रकाशन सामग्री के विक्रेता,सर्जन्स, मीडिया, प्रकाशक व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेने की  स्थिति में रहेंगे/ आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/  व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ हीरे, पेट्रोल, वाहन, गृह निर्माण सामग्री के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक व् धर्म प्रचारक , स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/  व्यवसायिक व्  पारिवारिक ,स्थिति सराहनीय रहेगी/ आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्ट्स, मीडिया, प्रकाशक व् धर्म प्रचारक,स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment