Saturday, September 24, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/9/2016 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/9/2016  रविवार

अंक 1,10,19,28
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान  दीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों ,आमोद प्रमोद ,सामाजिक व् राजनैतिक गतिविधियों के लिए उत्तम दिन  है/ शिपिंग सेक्टर, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक,समुद्री उत्पादों, चांदी, सीफ़ूड व् मिल्क फ़ूड के विक्रेता एवं निर्यातक, एन जी ओ,राजनेता, अनुवादक व कवि आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता व् वातावरण की स्वच्छता के प्रति अधिक सचेत रहिये/ जलजनित संक्रमण व तेज़ समुद्री हवाओं से परेशानी का अंदेशा है/ शान्त  मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की  कोशिश कीजिये व् कुछ आराम कीजिये/

अंक 3,12,21,30
दिनचर्या सहजता से  पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आज आपकी रचनात्मक  प्रवृति मुखर होगी/ शिपिंग इंडस्ट्री, मत्स्य पालक, सीफ़ूड ,चांदी व् मोती के निर्यातक, साहसिक समुद्री अभियान से जुड़े लोग, कवि, अनुवादक, मीडिया व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप शांत चित से दैनिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ आमोद प्रमोद , सैर सपाटे, नौका विहार आदि के कार्यक्रम बनेंगे/ रचनात्मक प्रवृति मुखर  होगी/ शिपिंग इन्डस्ट्री , चांदी, मोती व् सीफ़ूड के निर्यातक , मीडिया, टूरिस्ट गाइड अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ सामाजिक व् राजनीतिक गतिविधियों में  आज आप  अग्रणी रहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अपेक्षाकृत अधिक लाभ कमा पाएंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्यवश भी आज आपकी स्थिति में  किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों में  दीजिये व् छुट्टी के दिन का आनंद लीजिए /

अंक 7,16,25
आज आपकी रचनात्मक प्रवृति व् सौंदर्य बोध अधिक मुखर होंगे/ कलाकार, मीडिया, कवि व्  अनुवादक, साहसिक समुद्री अभियान से जुड़े लोग, शिपिंग सेक्टर, चांदी, मोती व् सीफ़ूड के विक्रेता, जलशुद्धिकरण सयंत्र , मीडिया व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण  बुजुर्गों से व् राजनैतिक स्तर पर कुछ अनबन का अंदेशा है/ वैचारिक सामंजस्य की नीति अपनाईये/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध उत्पादक आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में  रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्यवश भी आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है/ व्यवस्थित चित से दैनिक गतिविधियाँ  पूर्ण कर पाएंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप में  दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिए /


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment