Saturday, September 17, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/9/2016 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/9/2016  सोमवार

अंक 1,10,19,28
आज आपकी नेतृत्व की प्रवृति व् प्रबन्धन क्षमता मुखर होगी/ राजनैतिक,सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व् दान पुण्य में  मन रमेगा/ मीडिया, मिल्कफूड ,चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक , राजनेता , एयर ट्रेवेल्स व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ कलाकार, अनुवादक, मीडिया, पर्यटन व् उड्डयन विभाग, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध सम्पन्न होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ रचनात्मक गतिविधियों, सामाजिक मेलमिलाप व् सैर सपाटे में  समय दे पाएंगे/ कवि, अनुवादक, मीडिया, कलाकार, एयर  ट्रेवल्स, चांदी के विक्रेता व् कुटीर उद्योगपति आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिए; अन्यथा प्रशासनिक व् राजनैतिक  स्तर पर उलझनें बढ़ सकती  हैं/  उत्पादों की शुद्धता के प्रति  भी आश्वस्त हो लीजिये; फ़ूड पोइजनिंग का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, दैनिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक , एयर ट्रेवेल्स व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज आपकी प्रबन्धन क्षमता व् नेतृत्व की प्रवृति के आधार पर आप राजनैतिक, प्रशासनिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  खास पहचान बना पाएंगे/ एन जी ओ, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, नेता व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आपकी गतिविधियों में  नवीनता की कमी से आज आप कुछ बोरियत महसूस करेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में  दीजिए /

अंक 7,16,25
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय  बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप,  चाँदी  व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक ,एयर ट्रेवेल्स व् टूरिज्म सेक्टर , मीडिया व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
संयमित मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने  की कोशिश कीजिए /आज अहम के टकराव के कारण उच्च अधिकारियों से वैचारिक मतभेद व् राजनैतिक स्तर पर कुछ उलझने बढ़ सकती हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध उत्पादक आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्यवश भी आज  आपकी स्थिति में  किसी खास बदलाव के आसार नहीं है/ दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण  होने से आप संतुष्ट रहेंगे/कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अभिरुचियों की तुष्टि के लिए दीजिए /

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment