Saturday, September 17, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/9/2016 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  18/9/2016 रविवार 

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से सम्पन्न होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् आमोद प्रमोद में  दे पाएंगे/ राजनीतिज्ञ , एन जी ओ, मिल्क फ़ूड व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
सेहत व् आहार के प्रति आज आप अधिक सजग रहिये/ उच्च ज्वर, रक्त  विकार या चर्म रोग से परेशानी का अंदेशा है/ अनर्गल वादविवाद व् सम्पति की सौदेबाजी भी आपकी परेशानी का सबब हो सकते है/ व्यवस्थित मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये व् कुछ आराम कीजिये/
अंक 3,12,21,30
आज आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय  लेने व् अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों ,योग ध्यान व् दान पुण्य की ओर रुझान बढ़ेगा/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेशक, भू उत्पादों, ईंधन, बारूद व् बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता , फोटो जर्नलिस्ट एवं धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण  कर पाएंगे, परन्तु आपके प्रयासों में  नवीनता की कमी से आप बोरियत महसूस करेंगे/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि, सामाजिक मेलमिलाप व्  आमोद प्रमोद मैं दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 5,14,23
आज सेहत व् आहार के प्रति लापरवाही आपके परेशानी का सबब हो सकते है/ अनर्गल वादविवाद से भी यथासम्भव दूर रहिये/सम्पति स्थान्तरण आज स्थगित कर दीजिये/ भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेंगे व् राजनैतिक गतिविधियों एवं दान पुण्य में  भी आप अग्रणी रहेंगे/सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 6,15,24
लम्बे समय से टालते आ रहे स्वास्थ्य  परीक्षण को और अधिक टालना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकता है/ आहार के प्रति भी अधिक सजग रहिये/  क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर  रहिये/ सम्पति की सौदेबाजी आज न कीजिये/
अंक 7,16,25
आज स्वास्थ्य  व्  आहार के प्रति अधिक सचेत रहिये/ क्रोध व् अनर्गल वादविवाद एवं सम्पति की सौदेबाजी भी आज आपके परेशानी का कारण हो सकते हैं/ संयमित मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये व् आराम कीजिये/
अंक 8,17,26
आज आपकी रूचि आध्यात्मिक गतिविधियों , योग ध्यान, तीर्थ यात्रा, दान पुण्य आदि की ओर बढ़ेगी/ वास्तु विद, भविष्यवेता , फोटो जर्नलिस्ट, भू उत्पादों, ईंधन, बारूद व् बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता ,  प्रकाशक व्  धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ अहम के टकराव के कारण राजनैतिक  स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/
अंक 9,18,27
आज आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय  लेने व् अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों ,योग ध्यान व् दान पुण्य की ओर रुझान बढ़ेगा/ कृषिभूमि मैं दीर्घ कालीन निवेश के लिए, भू उत्पादों व् ईंधन, बारूद व् बहु रंगी वस्तुओं के विक्रय  व् धार्मिक साहित्य के प्रकाशन हेतु आज अधिक अनुकूल दिन है/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment