Thursday, September 29, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/10/2016 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/10/2016  मंगलवार

अंक 1,10,19,28
शांत चित से आप अपने क्रिया कलाप पूर्ण कर पाएंगे/ आज आपकी रूचि आमोद प्रमोद, सैर सपाटे व् विदेश भ्रमण की ओर रहेगी/ चांदी, हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक ,कलाकार व् मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ कला व् साहित्य के क्षेत्र में पहचान बना पाएंगे/पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व प्रभावी ढंग से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु  क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ चाँदी ,सोने व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, साहित्य् सृजक , आंतरिक सज्जाकार,  टूरिस्म व् एयर ट्रेवेल्स सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/

अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ व्यवसायिक,सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व  प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न होंगे/ आर्किटेक्टस,आंतरिक सज्जाकार, मूवर्स एंड पैकर्स ,चांदी, सोने, सम्पति, कृषि उत्पादों के विक्रेता , अनुवादक, कवि , मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ घर में  मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/

अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियां व्  निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण होने  से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ  समय रचनातमक गतिविधियों व् मनोरंजन के लिए  दे पाएंगे/ विदेश भ्रमण के लिए अनुकूल दिन है/ मीडिया, पर्यटन सेक्टर, एयर ट्रेवेल्स व् पर्वतारोही ,चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आपके  व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व निर्बाध सम्पन्न हो पाएंगे, परन्तु क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये/शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स , साहित्य्कार  ,सोने व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति भाग्य अनुकूलता के फलसवरूप सराहनीय रहेगी/ आंतरिक सज्जाकार, आर्किटेक्टस, सोने व्  गृह उपयोगी सामग्री के विक्रेता ,साहित्य्कार,स्त्रीरोगविशेषज्ञ आदि  आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ साहित्यिक दायरा बढ़ेगा/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज शुरू न कीजिये/

अंक 7,16,25
आज  सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ वायु जनित संक्रमण या एलर्जी से परेशानी का अंदेशा है/हवाई यात्रा में  भी बाधा आ सकती है/ सोने व् सुनहरी रंग की वस्तुओं व् गृह उपयोगी सामग्री के विक्रेता,साहित्य्कार व् प्रकाशक  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे /भाग्य अनुकूलता से, आपके व्यवसायिक ,सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व सहजता से पूर्ण होंगे व् आपकी राय का मान होगा /सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश के लिए उत्तम दिन है/ स्त्री रोग विषेशज्ञ,प्रसूतिगृह, शिक्षाविद, कला समीक्षक,संग्रहालय, धर्म प्रचारक व् तीर्थयात्री  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियां सामान्य ढंग से पूर्ण कर पाएंगे /धार्मिक गतिविधियों में  मन रमेगा/ घर में  कुछ मांगलिक कार्यों के संकेत हैं/ आर्किटेक्टस, स्त्रीरोगविशेषज्ञ ,साहित्य्कार, फ़ोटो जर्नलिस्ट , सोने व् सम्पति के विक्रेता, धर्म गुरु, कृषि भूमि, ईंधन  व् बहु रंगी उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment