Thursday, September 29, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/10/2016 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/10/2016 शनिवार

अंक 1,10,19,28
आज आपका प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर प्रभुत्व बढ़ेगा/ आपकी बौद्धिक क्षमता व् कार्य  शैली से लोग प्रभावित रहेंगे/ रचनातमक गतिविधियों ,अमोद प्रमोद व् विदेश भ्रमण हेतु अनुकूल दिन है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं,दुग्ध उत्पादों व् चांदी के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ वाहन चालन में  आज अधिक   सतर्कता बरतिये/

अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ मीडिया,कलाकार,संग्राहलय ,वाचनालय ,कला समीक्षक, कॉस्मेटिक सर्जन्स, आर्किटेक्टस,चांदी, हीरे ,पेट्रोल, वाहन के विक्रेता,मूवर्स व् पैकर्स  , प्रकाशक, धर्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/आज आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे /भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप ,आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ धार्मिक व् रचनात्मक गतिविधियों व् सैर सपाटे के लिए समय दे पाएंगे/ चांदी व् हीरे, पेट्रोल, वाहन के विक्रेता, आर्किटेक्टस, अनुवादक,ट्रांसपॉटर्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में  रहेंगे व् जो भी निर्णय लेंगे, उस पर क़ायम रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के साथ वैचारिक मतभेद व् अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ यातायात नियमों की अवहेलना हरगिज़ न कीजिये व् वाहन चालन में  विशेष सावधानी बरतिये/  चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता,एयर ट्रेवेल्स सेक्टर आज अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज अपनी बौद्धिक क्षमता ,तर्क शक्ति व् विशिष्ट कार्य शैली से आप अपने उच्च अधिकारियो व् सहयोगियों को प्रभावित कर पाएंगे/ विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अपनी खास पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता , एन जी ओ व् नेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/वाहन चालन में  अधिक सावधानी बरतिये/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा की आस न रखिये/ दैनिक गतिविधियां सहजता से निभा पाएंगे/ आपके क्रियाकलापों की एकरसता दूर करने  के लिए, कुछ  समय अपनी पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये/

अंक 7,16,25
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/धार्मिक गतिविधियों,वास्तु परामर्श,ज्योतिष आदि में रुझान बढ़ेगा/हीरे,पेट्रोल, वाहन के विक्रेता, सर्जन् , प्रकाशक ,आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/

अंक 8,17,26
आज संयमित चित से अपनी गतिविधियां पूरी करने की कोशिश कीजिये/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के साथ वैचारिक मतभेद व् अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ धार्मिक गतिविधियों में  मन अधिक रमेगा/ हीरे, ईंधन, वाहन , लोहे के विक्रेता ,प्रकाशक, आर्किटेक्टस, सर्जन्स , मीडिया व्  प्रचारक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ  निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ घर में  मांगलिक गतिविधियों के आसार है/ धार्मिक क्रियाकलापों  में रूचि बढ़ेगी/ प्रकाशक,धर्म गुरु, सर्जन्स, आर्किटेक्टस,ईंधन व् प्रकाशन सामग्री के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/
=========================================================================


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment