Wednesday, August 3, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/8/2016 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5 /8/2016 शुक्रवार  
अंक 1,10,19,28
आज का दिन व्यस्तता पूर्ण है,  परन्तु आर्थिक स्तर पर कुछ बाधाएं  आज आपकी परेशानी बढ़ा सकती हैं/  नवनिवेश स्थगित कर  दीजिये व् शेयर्स एवम लॉटरी में  धन बर्बाद न कीजिये/ विदेशी संपर्क सूत्र व् मित्र मण्डली आज आपके सहायक हो सकते हैं/ मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, निर्यातक, सीमेन्ट व् खेल सामग्री के विक्रेता एवम कोरियोग्राफर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज का दिन गतिशील व् फलदायक है/ आज व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ विदेश में उच्च अध्ययन, भ्रमण, निर्यात व्यवसाय विस्तार, नए कार्यक्षेत्र ,फिल्म शूटिंग व् कोरियोग्राफी  हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, खेलजगत, सेक्सोलोजिस्टस ,मनोचिकित्सिक, नर्सिंग होम्स, स्लेटी व् भूरे रंग की वस्तुओं, लग्ज़री कार के विक्रेता, कलाकार व् कलादीर्घा संचालक , बैंकर्स, टूरिस्म सेक्टर व् होटल उद्यमी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज सन्तान पक्ष की बढ़ती मांगे पूर्ण करने की असमर्थता के कारण व् मेहमानों की मनचाहे ढंग से खातिरदारी न कर पाने से आप कुछ अनमने से रहेंगे/  आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/ आज किसी से न उधार लीजिये और न ही दीजिये/ व्यवस्थित मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/  अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/
अंक 4,13,22,31
अपनी प्रबंधन क्षमता व् प्रशासनिक योग्यता के आधार पर आप व्यवसायिक, सामाजिक व् राजनैतिक क्षेत्र में कुछ खास पहचान बना पाएंगे/  विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी , राजदूत, सांस्कृतिक शिष्ट मण्डल आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ दुग्ध उत्पादों , सीमेन्ट, खेल सामग्री व् बालोपयोगी सामग्री के विक्रेता, निर्यातक , इवेंट मैनेजर्स व् कोरियोग्राफर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी महसूस होगी व् आज कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ शेयर्स में निवेश से हानि हो सकती है/
अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप जो भी निर्णय लेंगे, सही सिद्ध होंगे/ अपनी गणनात्मक योग्यता व प्रबंधन क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/  राजनीतिक, प्रशासनिक व् सामाजिक क्षेत्र के लिए नवनीतियां बनाइये/ आज निर्यातक, बैंकर्स, लोन एजेंट्स, नियोजन कार्यालय, नर्सिंग होम्स, मनोवैज्ञानिक, खेलजगत, कोरियोग्राफर्स ,  होटल उद्यमी ,एन जी ओ , सफ़ेद  व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन है/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ रचनात्मक गतिविधियों व् आमोद प्रमोद एवम व्यक्तिगत रखरखाव के लिए अतिरिक्त धन व् समय जुटा पाएंगे/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कलादीर्घा संचालक व् कलाकार, भूरे रंग की वस्तुओं एवम चर्म उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/
अंक 7,16,25
आज व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ विदेश में फिल्म शूटिंग, कोरियोग्राफी, इवेंट मैनजेमेंट, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा , भ्रमण, निर्यात व्यवसाय विस्तार व् उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु अनुकूल दिन है/ नर्सिंग होम्स, मनोरोग विशेषज्ञ व् सेक्सोलोजिस्टस, फिल्म निर्माता, भूरे व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्यवश भी आज आपकी स्थिति में किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं/ अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर कुछ उलझने बढ़ने का अंदेशा है/ दुग्ध उत्पादक व् वितरक एवम सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विकेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/
अंक 9,18,27
आज आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित होने से आप मेहमाननवाज़ी व् बच्चों की बढ़ती मांगो के लिए खुले दिल से व्यय नहीं कर पाएंगे व् जीवनसंगी के साथ भी कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ अपने सीमित साधनों से ही काम चलाइए और किसीसे भी उधार न लीजिये और न ही उधार दीजिये/ अपनी किसी प्रियजन की कमी आज आप रह रह कर महसूस करेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment