Wednesday, August 3, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 4/8/2016 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  4/8/2016   गुरुवार  

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में भी दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहेजने की कोशिश  कीजिये/
अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/  भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ शिक्षण संस्था संचालाक, लेखक, प्रकाशक , मीडिया, आर्किटेक्ट्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, नियोजन एजेंसीज , सोने , सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं  के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/  गृह निर्माण शुरू करने, ऑफिस व् घर की आंतरिक सज्जा व् साहित्यिक गतिविधियों हेतु विशेष अनुकूल दिन है/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकंपा से आपकी कारोबारी, सामाजिक  व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ सोने,सम्पति , सुनहरी रंग की वस्तुओं व् गृह उपयोगी वस्तुओ के विक्रेता , मीडिया, प्रकाशक, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार , स्त्रीरोग विशेषज्ञ, एम्प्लॉयमेंट एजेंसीज व् कुटीर उद्योगपति आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट के कुछ कर गुजरना चाहेंगे/ आपकी रुचि प्रशासनिक व् राजनैतिक नवनीति निर्धारण, समाज सेवा, अनुसंधान, आविष्कार, अन्तरिक्ष शोध आदि की ओर बढ़ेगी/ कला समीक्षक, वैज्ञानिक, मॉडलस, फैशन की गतिविधियों से जुड़े लोग,  दुग्ध उत्पादक व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता , प्रशासनिक, अधिकारी, राजनेता व् एन जी ओ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
अपनी प्रबंधन क्षमता व्  गणनात्मक योग्यता के आधार पर आप व्यवसायिक , सामाजिक व् पारिवारिक क्षेत्र में सुखद स्थिति में  रहेंगे/ विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स,लेखक प्रकाशक, मीडिया, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, डे केयर सेंटर्स, सोने व् सम्पति  के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स, नियोजन कार्यालय  व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  भाग्य अनुकंपा से आपकी आर्थिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने, सम्पति, गृह उपयागी वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया, प्रकाशक, लेखक, स्त्रीरोग विशेषज्ञ,  कुटीर उधोगपति व् आंतरिक सज्जाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आपकी व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/  आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, मीडिया, प्रकाशक, शिक्षाविद, रिहायशी सम्पति व् ऑफिस काम्प्लेक्स के विक्रेता व् निवेशक, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सोने, सुनहरी रंग की वस्तुओं व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप पारिवारिक सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त धन व् समय दे पाएंगे/
अंक 8,17,26
आज अहम पर यथा संभव काबू रखिये, अन्यथा राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/ भाग्य अनुकूलता से आपकी कारोबारी, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप साहित्यिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहेंगे/ सरसों  के तेल, सोने, सुनहरी रंग की वस्तुओं, सम्पति के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स, लेखक, प्रकाशक, समीक्षक, वाचनालय , प्रसूतिगृह , एम्प्लॉयमेंट एजेंसीज आदि आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ कारोबारी, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति भाग्य अनुकूलता से सराहनीय रहेगी व् प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/  सोने, सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स,साहित्यकार , प्रकाशक, शिक्षण संस्थासंचालक व् नियोजन कार्यालय आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment