Monday, August 15, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 17/8/2016 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 17/8/2016  बुधवार

अंक 1,10,19,28
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये; बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के साथ वैचारिक सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/वाहन चालन में भी अधिक सावधानी बरतिए/ भाग्य अनुकूलता से आप अपने व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व निभा पाएंगे/ टूरिज्म सेक्टर, शिपिंग इंडस्ट्री, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, मीडिया, खेल संवाददाता, स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामाग्री के विक्रेता, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ विदेशी संपर्क सूत्र व् मित्रमण्डली भी आज आपके सहायक हो सकते हैं/ सर्जन्स, बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट्स, मूवर्स  व् पैकर्स, खेल जगत, बैंकर्स, इवेंट मैनेजर्स, निर्यातक, होटल उद्यमी, स्लेटी व् श्यामवर्ण वस्तुओं ,हीरे,  वाहन व् पेट्रोल के विक्रेता, धर्म प्रचारक, मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल  स्थिति में रहेंगे/  तेज़ वर्षा ,समुद्री हवाओं या जल जनित संक्रमण से कुछ परेशानी का अंदेशा है/
अंक 3,12,21,30
आज आप स्वतंत्र रूप से निर्णय  लेते हुए अपनी बात सहजता से मनवाने  की स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ शिपिंग इंडस्ट्री , समुद्री उत्पादों व् सी शेल्स की कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, मीडिया, प्रकाशक, धर्म प्रचारक, हीरे,  पेट्रोल, वाहन व् कोयले के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/ बुजुर्गों के साथ भी सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में अधिक सावधानी बरतिए/ आज भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य गति ले सकते हैं/ शिप्पिग सेक्टर, टूरिज्म इन्डस्ट्री, स्लेटी रंग की  वस्तुओं,खेल सामग्री व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता व निर्यातक, मनोरोग व बालरोग विशेषज्ञ, धर्म प्रचारक,बैंकर्स व् इवेंट मैनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज मन की चपलता पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/  भाग्य अनुकूलता से आज आपके कुछ बाधित प्रोजेक्ट्स गति ले सकते हैं व् आप विदेशी संपर्क सूत्रों व् मित्रमण्डली से भी लाभान्वित हो सकते हैं/नर्सिंग होम्स, मनोरोग विशेषज्ञ, स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता एवम निर्यातक, कोरियोग्राफर्स, बैंकर्स व्  इवेंट मैनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य  से भी आज आप किसी विशेष अनुकंपा की आशा में न रहिये/ दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/

अंक 7,16,25
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में भी योगदान दे पाएंगे/ शिपिंग सेक्टर, टूरिज्म सेक्टर, खेल जगत, कोरियोग्राफर्स, मूवर्स  व् पैकर्स, मर्चेंट नेवी , मीडिया, प्रकाशक, धर्म प्रचारक, एक्वा गार्ड्स, हीरे, मोती , सीफ़ूड, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता ,नर्सिंग होम्स, सर्जन्स व् मनोरोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज आप दृढ़ता पूर्वक निश्चय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान में रुझान बढेगा/  धर्म  प्रचारक, मीडिया, प्रकाशक, हीरे, वाहन, पेट्रोल, लोहे व् कोयले के विक्रेता, सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हुए अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व अचानक आये मेहमानों के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिए, अन्यथा वसूलने में दिक्कत आएगी/ आपकी रूचि धार्मिक गतिविधियों बढ़ेगी/ हीरे, कोयले, लोहे, पेट्रोल, वहां व् सरसों के तेल केविक्रेता, धार्मिक साहित्य के शोधार्थी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment