Monday, August 15, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/8/2016 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  16/8/2016  मंगलवार  
अंक 1,10,19,28
आज  आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों , आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे की ओर बढ़ेगी, परन्तु आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित होने से आप मनचाहे ढंग से व्यय नहीं कर पाएंगे/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/  शिपिंग सेक्टर, साहसिक समुद्री अभियान  प्रशिक्षक, समुद्री उत्पादों व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता , मीडिया व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स में  निवेश से हानि का अंदेशा है/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता व् वातावरण की स्वच्छता की ओर सद्दिक ध्यान दीजिए/ जलजनित संक्रमण,तज बारिश या समुद्री हवाओं से परेशानी का अंदेशा हैं/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी भी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/ भाग्य अनुकूलता से आज आप अस्वस्थता के बावजूद अपने दैनिक दायित्व निभा पाएंगे /भूरे  रंग की वस्तुओं , कॉस्मेटिक्स , गिफ्ट  आइटम्स व् चर्म  उत्पादों के विक्रेता, सेक्सोलोजिस्टस , कला समीक्षक, फैशन व् ग्लेमर जगत आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये;  रचनात्मक व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में पहचान बना पाएंगे/  सैर सपाटे व् आमोद प्रमोद के कार्यक्रम भी बन सकते है, परन्तु आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित होने से आपको बहुत सुनियोजिय ढंग से व्यय करना पडेगा/  सहशिक समुद्री अभियान से जुड़े लोग,शिप्पिग सेक्टर,मीडिया, समुद्री उत्पादों, नवरत्न, ईंधन, बारूद,समुद्री उत्पादों व् बहु उत्पादों एवम कृषि के विक्रेता , न्यायपालिका, धर्म प्रचारक, मीडिया व् फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद , सैर सपाटे, साहसिक समुद्री अभियान आदि की ओर बढ़ेगी, परन्तु आर्थिक स्तर पर कुछ बाधाओं के कारण आप मनचाहे ढंग से व्यय नहीं कर पाएंगे व् अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ आपका कोई प्रियजन भी आज आपसे बिछुड़ सकता है/ शिपिंग इंडस्ट्री, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, मीडिया, अनुवादक, धर्म प्रचारक , जल शुद्धिकरण सयंत्र,  मोती व् कलाकृतियों के निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु दैनिक दायित्व सहजता से निभा पाएंगे/ सम्पति से जुड़े किसी लंबित वाद या सौदेबाजी से कुछ परेशानी का अंदेशा है/ अनर्गल वाद्विवाद से भी यथासम्भव दूर रहिये/ कृषक वर्ग व् पावर ग्रिड्स आज कुछ प्रतिकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी, सौदबाजी व् अनर्गल वादविवाद आज आपकी परेशानी का सब हो सकते हैं/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, चर्म उत्पादों, भूरे रंग की वस्तुओं व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता, सेक्सोलोजिस्टस, कला समीक्षक व् फिल्म जगत आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति व्यक्तिगत प्रयास व् भाग्य अनुकूलता ,दोनों के फलस्वरूप सुखद रहेगी/ फैशन व् ग्लेमर जगत,फिल्म निर्माता, कलासमीक्षक व् कला दीर्घा संचालक, समुद्री उत्पादों, भूरे रंग की वस्तुओं व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता, शिपिंग इंडस्ट्री, साहसिक समुद्री अभियान से जुड़े लोग, मोती व् कलाकृतियों के निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ सम्पति से जुडी किसी न्यायिक वाद या सौदेबाजी से आज परेशानी का अंदेशा है/
अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु दैनिक दायित्व निर्वहन सहजता से कर पाएंगे/ आपकी रूचि धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान, तीर्थ यात्रा आदि की ओर बढ़ेगी/ ईंधन, बारूद, कृषि उत्पादों के विक्रेता व कृषि भूमि के निवेशक, धर्म प्रचारक व् धार्मिक साहित्य के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियां कुछ आर्थिक अवरोधों के बावजूद सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ आप् का  रुझान धार्मिक गतिविधियों , वास्तु परामर्श आदि की ओर बढ़ेगी/  कृषि भूमि के निवेशक व् कृषि उत्पादों के विक्रेता , तीर्थ यात्री , फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment