Saturday, July 30, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/8/2016 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/8/2016  बुधवार
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/  भाग्य अनुकूलता से आज आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ मीडिया, कलाकार, अनुवादक, कवि, सामाजिक कार्यकर्ता,  टूरिज्म सेक्टर, एयर लाइन्स, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता एवम निर्यातक,  नर्सिंग होम्स, मनोरोग चिकित्सक , बैंकर्स,  कोरियोग्राफर्स व् इवेंट मैनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन  है/
अंक 2,11,20,29
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/  चांदी, सोने, सम्पति, सुनहरी व् स्लेटी रंग  की वस्तुओं,गृह उपयोगी सामाग्री के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार, आर्किटेक्ट्स, बैंकर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, कोरियोग्राफर्स, खेल जगत , मोटर ड्राइविंग स्कूल्स,  मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, कुटीर उद्योगपति , एयर लाइन्स व्  टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/  निर्यात  व्यवसाय विस्तार, उच्च अध्ययन, भ्रमण ,सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा हेतु विदेश प्रस्थान हेतु विशेषज अनुकूल दिन है//
अंक 3,12,21,30
आज आप व्यक्तिगत प्रयास व् भाग्य अनुकूलता दोनों से ही लाभान्वित होंगे/ सामाजिक व व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ संतान पक्ष की किसी समस्या या आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज आप कुछ अनमने व् अव्यवस्थित से रहेंगे/ धैर्यपूर्वक समाधान पाने की कोशिश कीजिये; काफी हद तक सफल रहेंगे/
चांदी,सोने, सम्पति व गृह  उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता , स्त्रीरोग विशेषज्ञ, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता ,आर्किटेक्ट्स , मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ मेहमाननवाज़ी में व्  बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ विदेश में उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार, भ्रमण, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा, नए कार्यक्षेत्र  व् कोरियोग्राफी हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल समय है/ मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, एयर  लाइन्स, टूरिज्म सेक्टर, चांदी, कलाकृतियों , खेल सामग्री व् म्यूजिक एलबम्स के विक्रेता एवम निर्यातक व्  स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप साहित्यिक गतिविधियों में भी योगदान दे पाएंगे/ परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी/  शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, लेखक, प्रकाशक, इवेंट मैनेजर्स, बैंकर्स, सोने,सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नर्सिंग होम्स, मनोचिकित्सिक, निर्यातक , मोटर ड्राइविंग स्कूल्स , कोरियोग्राफर्स  व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/  विदेश जाकर उच्च अध्ययन व् स्थाई रूप से बसने के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयासों के फलस्वरूप आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/  आप पारिवारिक सुख सुविधा हेतु भी अतिरिक्त समय व् धन दे पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सोने,सम्पति  गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, लेखक व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे./
अंक 7,16,25
व्यवसायिक व्  पारिवारिक स्थिति व्यक्तिगत प्रयासों व् भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप सुखद रहेगी/  आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, लेखक, प्रकाशक, मीडिया, सोने, सम्पति, सुनहरी व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता , निर्यातक, खेलजगत , होटल उद्यमी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेशमें उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार,  भ्रमण व् नए कार्यक्षेत्र हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/  आज किसी एलर्जी या वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/
अंक 8,17,26
व्यक्तिगत  प्रयासों से आपकी व्यव्सायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/  आर्किटेक्ट्स, मीडिया, प्रकाशक,  शिक्षाविद , सोने व् सम्पति के विक्रेता  व् दीर्घ कालीन निवेशक ,स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् कुटीर उद्योगपति आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज आपकी  पारिवारिक,सामाजिक व् आर्थिक स्थिति व्यक्तिगत प्रयासों के फलस्वरूप सुखद रहेगी/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज आप कुछ अनमने व् अव्यवस्थित से रहेंगे/ सहनशीलता से स्थिति सँभालने की कोशिश कीजिये; काफी हद तक सफल रहेंगे/ आर्किटेक्ट्स,  गृह उपयोगी वस्तुओं, सोने व् सम्पति के निवेशक, स्त्रीरोग विशेषज्ञ , लेखक व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment