Saturday, July 30, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/7/2016 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/7/2016  रविवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आप अपने सामाजिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ राजनीतिज्ञ, एन जी ओ, एयर लाइन्स, टूरिस्म सेक्टर, दुग्ध उत्पादों, सफ़ेद रंग की वस्तुओं, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता एवम निर्यातक, मीडिया, कवि व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियां सहजता से सम्पन्न होने से आप संतुष्ट रहेंगे/  कुछ समय आमोद प्रमोद, सैर सपाटे व् रचनात्मक गतिविधियों में दे पाएंगे/ चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवम निर्यातक, लेखक, मीडिया व् कलाकार ,एयर लाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/  रचनात्मक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों, आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे में भी कुछ समय बिता पाएंगे/ चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवम निर्यातक, पर्यटन उद्यमी, कवि, अनुवादक, टूरिस्ट गाइड , एयर लाइन्स , मीडिया व् कलाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ कर  गुजरना चाहेंगे/ आपकी रूचि समाज सुधार, प्रशासनिक व् राजनैतिक नवाचारों, अनुसन्धान, आविष्कार, पर्वतारोहण व् आमोद प्रमोद की ओर बढ़ेगी/ एन जी ओ, सामाजिक कार्यकर्ता , राजनेता, एयर लाइन्स, टूरिज्म सेक्टर, दुग्ध उत्पादों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता एवम निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
अपनी प्रबंधन क्षमता व् गणनात्मक योग्यता के आधार पर आज आप राजनैतिक, सामाजिक व् दैनिक दायित्व निर्वहन प्रभावपूर्ण ढंग से कर पाएंगे/ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, सफ़ेद रंग की वस्तुओं  के विक्रेता व् दुग्ध उत्पादों के वितरक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कुल मिलाकर दिन शान्तिप्रद है/
अंक 6,15,24
 दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर  पाएंगे, परन्तु आपकी गतिविधियों में एकरूपता से नीरसता महसूस होगी/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 7,16,25
आज का दिन सामान्य है/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ किसी एलर्जी या वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ एयर ट्रेवॅल्स में भी कुछ बाधा के आसार हैं/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये व् कुछ आराम कीजिये/
अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये,अन्यथा राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर कुछ उलझने बढ़ सकती हैं/ उपभोग़ से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति अवश्य आश्वस्त हो लीजिये; आज फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/ आज कोई नयी शुरुआत न कीजिये/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर  पाएंगे, परन्तु आपके  क्रियाकलापों  में नवीनता की कमी से आप बोरियत महसूस करेंगे/  कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् छुट्टी के दिन का आनंद लीजिये/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment