Saturday, July 23, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/7/2016 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/7/2016  सोमवार  

अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील व् सार्थक परिणाम दायक है/ विदेश में उच्च अध्ययन, भ्रमण, निर्यात व्यवसाय विस्तार, कोरियोग्राफी , इवेंट मैनेजमेंट , सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ एयरलाइन्स, शिपिंग इंडस्ट्री, समुद्री उत्पादों, खेल सामग्री व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, नर्सिंग होम्स, मनोरोग विषेशज्ञ, बैंकर्स, लोन व् ट्रेवल एजेंट्स, मीडिया, अनुवादक , कलाकार व् खेल संवाददाता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता के प्रति अधिक सजग रहिये/ जलजनित संक्रमण, भारी वर्षा व् समुद्री हवाएं आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ भाग्य अनुकम्पा से, आज आप अस्वस्थता के बावजूद अपने दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आज आपके मददगार हो सकते हैं/ चांदी , कलाकृतियों  व् खेल सामग्री व् स्लेटी रंग की वस्तुओं  के विक्रेता व् निर्यातक, टूरिज्म सेक्टर, नर्सिंग होम्स व् मनोचिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिए ; रचनात्मक व् साहित्यिक गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ शिपिंग इन्डस्ट्री , एयर लाइन्स, मीडिया, कवि व् अनुवादक, चांदी , हस्तशिल्प उत्पादों व् समुदी उत्पादों के विक्रेता, कुटीर उद्योगपति व् जल शुद्धिकरण सयंत्र आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आकस्मिक आये मेहमानों के कारण व् बच्चों की किसी समस्या के चलते आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/
अंक 4,13,22,31
आज आपकी रचनात्मक प्रवृति व् गणनात्मक एवं प्रबंधन क्षमता मुखर होगी/ शिपिंग सेक्टर, पर्यटन उद्यमी, एयर लाइन्स, पर्वतारोही , साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक , चांदी, रुपहली व् स्लेटी रंग की वस्तुओं , एक्वा गार्ड्स व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता , निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स, खेल संवाददाता , नर्सिंग होम्स, मनोरोग विशेषज्ञ , कोरियोग्राफर्स व् इवेंट मैनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन हेतु विशेष अनुकूल दिन है/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत  प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकम्पा से आप अपने दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ लोन व् ट्रेवल एजेंट्स, बैंकर्स व् लेखाविद, नर्सिंग होम्स,मनोवैज्ञानिक, संगीत व् नृत्य निर्देशक , खेलजगत , इवेंट मैनेजर्स, स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, टूरिज्म सेक्टर व् होटल उद्यमी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र  कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे ,परन्तु आपके  क्रियाकलापों में नवीनता की कमी अखरेगी/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 7,16,25
आज व्यक्तिगत प्रयास बाहर सुखद परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ विदेश में निर्यात व्यवसाय विस्तार, भ्रमण, उच्च अध्ययन , खेल व् सांस्कृतिक स्पर्धा हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ अंतरात्मा  की पुकार की ओर आज आप विशेष ध्यान दीजिये/  शिपिंग इंडस्ट्री, पर्यटन विभाग, मीडिया ,कलाकार, अनुवादक व् टूरिस्ट गाइड ,खेल जगत , समुद्री उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, नर्सिंग होम्स, मनोरोग विशेषज्ञ व् कला समीक्षक, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक व् गोताखोर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर  पाएंगे/ भाग्यवश भी आज आपकी स्थिति में किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं/ दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/  कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय दिक्क्त आएगी / संतान पक्ष की किसी समस्या व् अचानक आये मेहमानों के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment