Saturday, July 16, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/7/2016 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/7/2016   सोमवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे , परन्तु दैनिक दायित्व निर्वहन निर्बाध पूर्ण होगा/  शिपिंग सेक्टर,समुद्री उत्पादों व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, साहसिक समुदी अभियान प्रशिक्षक , कलाकार, मीडिया , कवि व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत, आहार व् पेयजल की शुद्धता के प्रति अधिक सचेत रहिये/ भारी वर्षा ,जलजनित संक्रमण , शार्ट सर्किट या आगजनी से भी परेशानी का अंदेशा है/ सम्पति से जुड़े किसी लंबित वाद या सौदेबाजी से भी आज प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/ व्यवस्थित मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये व आज  कोई नए प्रोजेक्ट शुरू न कीजिये/
अंक 3,12,21,30
आज व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ आप दृढ़तापूर्वक निश्चय  लेते हुए अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/रचनात्मक गतिविधियों व् धार्मिक क्रियाकलापों में मन रमेगा/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते है/ फोटो जर्नलिस्ट, मीडिया, धर्म गुरु, कृषक वर्ग, भू उत्पादों, ईंधन,बारूद , नवरतन, कृषि भूमि के विक्रेता, जलशुद्धिकरण सयन्त्र , शिपिंग इन्डस्ट्री , समुद्री उत्पादों, चांदी व् मोती के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आप रचनात्मक गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ शिपिंग इन्डस्ट्री , समुद्री उत्पादों के विक्रेता , जल शुद्धिकरण सयंत्र, जलदाय विभाग, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक,  धर्म प्रचारक, मीडिया, कवि व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज आहार व् स्वास्थ्य के प्रति विशेष सचेत रहिये/ क्रोध व् अनर्गल वादविवाद भी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया भी आज आपकी परेशानी बढ़ा सकती है/ व्यवस्थित मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ नए प्रोजेक्ट्स आज शुरू न कीजिये/
अंक 6,15,24
लम्बे समय से स्थगित करते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण को अब और अधिक  टालना आपकी परेशानी  बढ़ा सकता है/ स्वास्थ्य और आहार के प्रति सजग रहिये/  सम्पति से जुड़े किसी लम्बित वाद या सौदेबाजी से भी आज प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
आज स्वास्थ्य व् आहार के प्रति  लापरवाही आपकी परेशानी बढ़ा सकती है/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी भी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/  भाग्य अनुकूलता से आज आप अस्वस्थता के बावजूद दायित्व पूर्ण कर  पाएंगे/  शिपिंग सेक्टर, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक , मोती , सीफ़ूड, सी  शेल्स की कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, मीडिया, कवि व् कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान, वास्तु व् ज्योतिष परामर्श की ओर रुझान बढ़ेगा/ कृषि उत्पादों , ईंधन, बारूद,बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता , धर्म प्रचारक, मीडिया व् फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेते हुए अपनी दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/  धार्मिक गतिविधियों , योग ध्यान व् वास्तु परामर्श में रुझान बढ़ेगा/ सेना, न्यायपालिका, कृषक वर्ग, बहु रंगी वस्तुओं व् ईंधन के विक्रेता,  मीडिया व् फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment