Saturday, July 16, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 17/7/2016 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 17/7/2016  रविवार

अंक 1,10,19,28
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये अन्यथा बुजुर्गों व् जीवनसंगी से वैचारिक मतभेद बढ़ने का व् अपयश का अंदेशा है/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ वाहन चालन में भी अधिक सचेत रहिये/ भाग्य अनुकूलता से आज आप राजनैतिक , सामाजिक सरोकार की व्  दान पुण्य  की गतिविधियों में अग्रणी रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज आप दृढ़ता पूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ आपकी व्यवसायिक व  सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/  फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े  लोग, हीरे, एथनिक जेवेलरी , वाहन, पेट्रोल, भूरे व श्याम वर्ण वस्तुओं  के विक्रेता, धर्म प्रचारक, आर्किटेक्टस व् ट्रांसपोर्टर्स, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कॉस्मेटिक सर्जन्स, मीडिया, प्रकाशक व् फिल्म निर्माता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ कुछ विरोधी तत्व आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर  सकते हैं/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर भी अहम के टकराव के कारण कुछ उलझने बढ़ सकती है/ हीरे, पेट्रोल, वाहन, शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता, आर्किटेक्टस, ट्रांसपोर्टर्स , मीडिया, प्रकाशक व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा/
अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजर्गों के साथ वैचारिक सामंजस्य अपनाते हुए, उनकी आशीष पाने की कोशिश कीजिये/  सहचर  की  भावनाओं  के प्रति  भी अधिक सहिष्णु रहिये/कुछ विरोधी तत्व  राजनैतिक स्तर पर  आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते है/ वाहन चालन में भी अधिक सजग रहिये/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति  में कोई ख़ास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ मन की चपलता पर यथासम्भव काबू रखिये/  बुजुर्गों  व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी  परेशानी बढ़ा सकते है/  भाग्य अनुकूलता से आपकी प्रतिष्ठा राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में बढ़ेगी/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ फैशन व् ग्लेमर जगत, कलाकार, फिल्मनिर्माता , सेक्सोलॉजिस्ट्स , कलादीर्घा संचालक व्  मीडिया, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ हीरे, वाहन, पेट्रोल, कॉफी, तम्बाकू , चॉकलेट्स, प्रकाशन सामगी के विक्रेता , सेक्सोलॉजिस्ट्स,कॉस्मेटिक  सर्जन्स , आर्किटेक्टस, ट्रांसपोर्टर्स , धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, ज्योतिषी व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति  रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज आप दृढ़ता पूर्वक निर्णय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सर्जन्स, श्यामवर्ण  वस्तुओं, हीरे , पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता, आर्किटेक्टस, ट्रांसपोर्टर्स, धर्म गुरु, मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अहम के टकराव के कारण राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ने का अंदेशा है/
अंक 9,18,27
आज स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ कुछ विरोध व् अपयश का अंदेशा है/ आपका कोई प्रियजन भी आज आपसे बिछुड़ सकता है/  फोटो जर्नलिस्ट, सर्जन्स, मीडिया, धर्म प्रचारक, हीरे, वाहन , पेटोल व् लोहे के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment