Sunday, July 3, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/7/2016 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  14/7/2016  गुरुवार
==================================================
अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील व् सार्थक परिणाम देने वाला है/ अपनी प्रबंधन क्षमता व् सुनियोजन के आधार पर आज आप प्रशासानिक  व् सामाजिक सरोकार की  गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/ विदेश सेवा  में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक ,निर्यातक, टूरिज्म सेक्टर, स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता,खिलाड़ी , इवेंट मैनेजर्स व् बैंकर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मण्डली आपके सहायक  हो सकते हैं/
अंक 2,11,20,29
आज आप दिन भर व्यवसायिक, सामाजिक, पारिवारिक व् सांस्कृतिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे / व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे/ साहित्यिक गतिविधियो के क्षेत्र में भी कुछ पहचान बना पाएंगे /निवास व् व्यवसाय बदलने हेतु उत्तम दिन है/  विदेश में उच्च अध्ययन , निर्यात व्यवसाय विस्तार व् भ्रमण, सांस्कृतिक, साहित्यिक व् खेल स्पर्धा हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/  नर्सिंग होम्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सोने, सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं व् स्टेशनरी के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार, खेल जगत, बैंकर्स, इवेंट मैनेजर्स, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स , मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेरबदल का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से आप समस्या निवारण में काफी  सफल रहेंगे/ सोने, सम्पति व्  सुनहरी रंग  की व् गृह उपयोगी वस्तुओं एवं स्टेशनरी के विक्रेता,  सामाजिक कार्यकर्ता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ , आर्किटेक्टस, शिक्षाविद, लेखक  व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आप गणनात्मक योग्यता व् प्रशासनिक क्षमता के आधार  पर अपनी विशेष पहचान बना पाएंगे/ लेखाविद, बैंकर्स,निर्यातक, लोन एजेंट्स, होटल उद्यमी व् विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी , खेल संवाददाता , स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता , मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार को अनसुना न कीजिये व् अपनी गणनात्मक योग्यता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ व्यक्तिगत प्रयास व् भाग्य  अनुकूलता आप दोनों से लाभान्वित होंगे/ सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ विदेश में उच्च अध्ययन, भ्रमण, निर्यात व्यवसाय विस्तार ,नयी नौकरी व् स्थाई रूप से बसने जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ मनोवैज्ञानिक, नर्सिंग होम्स, आर्किटेक्टस, सोने,सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स , खेल जगत , साहित्य्रकार , मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्त भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप. आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप पारिवारिक सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त धन व् समय दे पाएंगे/ आर्किटेक्टस, आंतरिक सज्जाकार, सोने व् सम्पति के विक्रेता, लेखक व् प्रकाशक , स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज आप भाग्य अनुकम्पा से लाभान्वित होंगे व् व्यक्तिगत प्रयास भी सार्थक परिणाम देंगे/ पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ सोने,सम्पति, सुनहरी रंग की वस्तुओं व् गृह  उपयोगी सामग्री के विक्रेता , आंतरिक सज्जाकार, आर्किटेक्टस,निर्यातक, टूरिज्म सेक्टर , प्रसूतिगृह व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ , सामाजिक कार्यकर्ता , लेखक, मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन हेतु विशेष अनुकूल दिन है/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ साहित्यिक गतिविधियों से भी कुछ पहचान बना पाएंगे/ सोने, सुनहरी रंग की वस्तुओं , स्टेशनरी व् सम्पति के विक्रेता, भवन निर्माता , शिक्षाविद व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज कुछ मानसिक तनाव के बावजूद आप भाग्य अनुकूलता से अपने सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ यात्रा कार्यक्रम या यात्रा प्रवास में कुछ बाधा का अंदेशा है/ उधार दिया गया धन वसूलने में भी परेशानी हो सकती है/ आर्किटकट्स, शिक्षाविद, स्त्रीरोग विषेशज्ञ, सोने व् सम्पति के विक्रेता एवं निवेशक, लेखक व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment