Sunday, June 19, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 8/7/2016 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 8/7/2016  शुक्रवार
=================================================
अंक 1,10,19,28
आज अहम पर यथासम्भव नियंत्रण रखने की कोशिश कीजिए/ अपव्यय के कारण सहचर व् बुजुर्गों से  कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/नवनिवेश के लिए दिन  प्रतिकूल है/ शेयर्स में निवेश से भी हानि का अंदेशा है/ आज वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/  व्यवस्थित मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/
अंक 2,11,20,29
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत  सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/  व्यवसायिक व् सामाजिक क्षेत्र में प्रभुत्व बढ़ेगा/ आप व्यक्तिगत रख रखाव व् प्रियजन की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त धन व् समय दे पाएंगे/ आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेने की स्थिति  में रहेंगे व् आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ प्रेमप्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ डेटिंग व विवाह प्रस्ताव हेतु अनुकूल दिन है/  आर्किटेक्टस, ट्रांसपोर्टर्स, फैशन व् ग्लेमर जगत , भूरे व् श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता, मीडिया, फिल्म  निर्माता, हीरे, पेट्रोल व्  वाहन के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स व् कॉस्मेटिक सर्जन्स , धर्म प्रचारक व् तीर्थ यात्री आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज आप दृढ़तापूर्वक निश्चय  लेते हुए,  अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/  कुछ विरोधी तत्व ईर्ष्यावश आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ धार्मिक क्रियाकलापों में रूचि बढ़ेगी/ सर्जन्स, आर्किटेक्टस, वास्तुविद, मीडिया, प्रकाशक, हीरे, वाहन व पेट्रोल के विक्रेता , धर्म प्रचारक व् शोधार्थी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव नियंत्रण रखिये/ जीवनसंगी व् बुजुर्गों की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये/ आज अपव्यय  कारण कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/  नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिए/ वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/
अंक 5,14,23
आज मन की  चंचलता पर काबू रखिये/  बुजुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी बढ़ा सकती है/  भाग्य से भी आज आप किसी खास अनुकम्पा की उम्मीद नहीं रखिये/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर  पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलॉजिस्ट्स, फिल्म निर्माता,भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ कॉस्मेटिक सर्जन्स, सेक्सोलॉजिस्ट्स, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, फिल्म निर्माता,भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों , हीरे, ईंधन व् वाहन के विक्रेता , मीडिया ,प्रकाशक व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ व्यवसायिक व सामाजिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से निभा पाएंगे/ ईंधन व् वाहन  के विक्रेता,आर्किटेक्टस, ट्रांसपोर्टर्स  ,सर्जन्स, मीडिया ,प्रकाशक व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेते हुए अपनी बात दृढ़ता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे, परन्तु आरम्भिक स्तर पर कुछ विरोध का अंदेशा है/  वास्तुविद,  फोटो जर्नलिस्ट, ईंधन व् वाहन  के विक्रेता,आर्किटेक्टस, ट्रांसपोर्टर्स  ,सर्जन्स, मीडिया ,प्रकाशक व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स  में निवेश से हानि का अंदेशा है/  प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी महसूस होगी/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment