Saturday, June 4, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/6/2016 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  5/6/2016 रविवार
=================================================
अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है/ प्रशासनिक व् सामाजिक कारणों से यात्रा के अवसर भी बन सकते है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आपके आकस्मिक सहायक हो सकते हैं/ विदेश मैं राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट दल भेजने, भ्रमण, उच्च अध्ययन व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, एन जी ओ, राजनेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज आप दिन भर विभिन्न सामाजिक व् सांस्कृतिक ,रचनात्मक गतिविधियों मैं व्यस्त रहेंगे/ टूरिज्म सेक्टर, निर्यातक, नर्सिंग होम्स, मनोवैज्ञानिक, खिलाड़ी, इवेंट मेनेजर्स, कोरियो ग्राफर्स,सामाजिक कार्यकर्ता, चांदी,सीमेंट,रेत ,पारे, म्यूजिक एलबम्स के विक्रेता आज अधिक  अनुकूल स्थिति  रहेंगे/ विदेश मैं निर्यात व्यवसाय विस्तार,भ्रमण, उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए व् विदेशी लोकेशन पर कोरियोग्राफी के लिए विशेष अनुकूल दिन है/
अंक 3,12,21,30
आज संतान पक्ष की किसी चिंता व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम मैं फेर बदल का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आप परेशानियों के बावजूद,सहजता से अपने दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/  एयर ट्रेवेल्स, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता ,मीडिया ,कलाकार  आज अधिक अनुकूल स्थिति
मैं रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज प्रबंधन क्षमता व् नेतृत्व की प्रवृति और अधिक मुखर होगी/ आप रचनात्मक व् सामाजिक गतिविधियों, आमोद प्रमोद, सैर सपाटे मैं समय दे पाएंगे/ /चांदी, स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक ,निर्यातक,समाज सेवक,राजनीतिज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप जो निर्णय लेंगे,सही सिद्ध होंगे/ अपनी गणनात्मक योग्यता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ विदेश मैं राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट मंडल भेजने, खेल स्पर्धा व् इवेंट मैनेजमेंट हेतु जाने व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूरी होने से आप संतुष्ट रहेंगे/कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अभिरुचियों की तुष्टि मैं दीजिये व् छुट्टी के दिन का आनंद लीजिये/
अंक 7,16,25
आज का दिन हलचल भरा है/ मेहमाननवाज़ी मैं व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/ विदेशी सम्पर्क सूत्रों व् मित्रमंडली से आकस्मिक मदद मिल सकती है/बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक , खेल संवाददाता, निर्यातक, स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता , टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ वायुजनित संक्रमण से कुछ परेशानी का अंदेशा है/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपकी क्रियाकलापों  मैं नवीनता की कमी से बोरियत महसूस करेंगे/ राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर कुछ वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/
अंक 9,18,27
आज अचानक आये अतिथियों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण आपके पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों मैं कुछ बदलाव का अंदेशा है/ शांत मन से अपने दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलने मैं दिक्क्त आएगी/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment