Wednesday, April 20, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/4/2016 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/4/2016  गुरुवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी व् कुछ बाधित प्रोजेक्ट्स गति ले सकते हैं/ शिपिंग सेक्टर, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, चाँदी , मोती ,समुद्री उत्पादों के विक्रेता, मीडिया व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आप सफलतापूर्वक निभा पाएंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों मैं भी कुछ समय दे पाएंगे/ सोने,सुनहरी रंग की  वस्तुओं, गृह उपयोगी उत्पादों व् सम्पति के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, प्रसूतिगृह, प्रकाशक, शिक्षाविद आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज आप व्यवसायिक,पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ साहित्यिक दायरा भी बढ़ेगा/प्रतिष्ठा मैं वृद्धि होगी/ चांदी, मोती , सोने ,सम्पति , गृह उपयोगी वस्तुओं,एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, शिपिंग सेक्टर, साहसिक समुद्री अभियानों से जुड़े लोग,मीडिया, धर्मगुरु  आज अधिक अनुकूल  स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य गति ले सकते है/ शिपिंग  इन्डस्ट्री , समुद्री उत्पादों , चाँदी , कलाकृतियों के विक्रेता , मीडिया, धर्म प्रचारक , साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक , कलाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे / व्यवसायिक स्थिति भी सराहनीय रहेगी/ सामाजिक सरोकार की व् साहित्यिक गतिविधियों मैं भी समय दे पाएंगे/ गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, सोने व् सम्पति, स्टेशनरी ,गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, प्रकाशक,शिक्षाविद अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 6,15,24
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ अपने प्रियजन की सुख  सुविधा व् घर एवं ऑफिस की आंतरिक सज्जा हेतु खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/ साहित्यकार, शैक्षणिक संस्था संचालक, सोने व् सम्पति के विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ , मीडिया व् प्रकाशक पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे /
अंक 7,16,25
आज भाग्य व कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय  रहेगी/ सामाजिक व् साहित्यिक दायरा भी बढ़ेगा/ आर्किटेक्ट्स प्रसूतिगृह, मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग इंडस्ट्री, सीफ़ूड,  नमक,मोती व् चांदी के विक्रेता , मीडिया, आध्यात्म गुरु, सोने व् सम्पति के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 8,17,26
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे /आज आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/  सोने ,सम्पति , गृह उपयोगी वस्तुओ के विक्रेता , मीडिया, आध्यात्म गुरु,  आर्किटेक्ट्स व् प्रसूतिगृह,आज अधिक अनुकूल  स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 9,18,27
पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय  रहेगी/  आर्किटेक्ट्स व् प्रसूतिगृह,  मीडिया, आध्यात्म गुरु, सोने व् सम्पति के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/सामाजिक सरोकार की व् साहित्यिक गतिविधियों मैं भी समय दे पाएंगे/ 

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment