Wednesday, February 17, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/2/2016 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/2/2016  मंगलवार
अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील व् व्यवस्तता पूर्ण है/  आप विभिन्न व्यवसायिक, सामाजिक व् सांस्कृतिक गतिविधियों व् मेंहमानवाज़ी में व्यस्त रहेंगे/ टूरिज्म सेक्टर, शिप्पिंग  इन्डस्ट्री , सीफ़ूड,चांदी ,मोती व् कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, खेल जगत , इवेंट मैनेजर्स,  मनोवैज्ञानिक व् नर्सिंग होम्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज आप दिन भर विविध गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे/ लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, खेलसामग्री , म्यूजिक एलबम्स व्  स्लेटी  वस्तुओं के विक्रेता, इवेंट मैनेजर्स व् कोरियोग्राफर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब  हो सकती हैं/ वायुजनित संक्रमण से भी परेशानी का अंदेशा है/

अंक 3,12,21,30
आज संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में फेर बदल का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से आप स्थिति सम्भाल पाएंगे/ धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान की ओर रुझान बढ़ेगा/  चाँदी ,मोती व् नवरतन , ईंधन, कृषि भूमि व्  उत्पादों के  विक्रेता , फोटो जर्नलिस्ट, धर्म गुरु, शिपिंग इंडस्ट्री व् मनोवैज्ञानिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप अपनी गणनात्मक योग्यता व् प्रबंधन क्षमता के आधार पर खास पहचान बना पाएंगे/ खिलाड़ी, शिपिंग इन्डस्ट्री , निर्यातक,समुद्री उत्पादों के विक्रेता, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक , मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, टूरिज्म सेकटर , मीडिया, संगीत व् नृत्य निर्देशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
अपनी गणनात्मक योग्यता का भरपूर उपयोग कीजिये और अंतरात्मा की पुकार की ओर भी विशेष ध्यान दीजिये/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आज आपके आकस्मिक सहायक हो सकते हैं/ नर्सिंग होम्स, कोरियोग्राफर्स, निर्यातक व् खेल जगत आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुड़े किसी लंबित वाद  या सौदेबाजी से आज प्रतिकूल परिणाम के आसार हैं/ कृषक वर्ग भी कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेगा/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ अनर्गल वादविवाद से यथासम्भव दूर रहिये/ सम्पति की सौदेबाजी व्  जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 7,16,25
आज का दिन गतिशील व् सार्थक परिणाम देने वाला है/  मीडिया, कोरियोग्राफर्स, शिपिंग इन्डस्ट्री,  होटल उद्यमी, खेलजगत, बेंकर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स एव निर्यातक ,मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
कृषकवर्ग को भी आज कुछ परेशानी का अंदेशा है/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान व् वास्तु परामर्श की ओर रुझान बढ़ेगा/  ईंधन,कृषि उत्पादों व् बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता , कमांडोज़ ,फोटो जर्नलिस्ट व् धर्म प्रचारक, आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज संतान पक्ष की किसी समस्या  के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में फेर बदल का अंदेशा है/ धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान की ओर रुझान बढ़ेगा/  नवरतन , ईंधन, कृषि भूमि व्  भू उत्पादों के  विक्रेता , फोटो जर्नलिस्ट, धर्म गुरु, शिपिंग इंडस्ट्री व् मनोवैज्ञानिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment