Wednesday, February 17, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/2/2016 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/2/2016   शुक्रवार        
===================================================
अंक 1,10,19,28
अपनी प्रबन्धन क्षमता व् नेतृत्व  प्रवृति के आधार  पर आप अपनी खास पहचान बना पाएंगे/  राजनीतिज्ञ, एन जी ओ, सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स में निवेश हानिकारक हो सकता है/ नवनिवेश के लिए भी दिन जोखिमपूर्ण है/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये/

अंक 2,11,20,29
 व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/  आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार,सुनहरी व् भूरे रंग की वस्तुओं, सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलॉजिस्ट्स व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ, कला समीक्षक व् फिल्म निर्माता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
डेटिंग  व् विवाह प्रस्ताव हेतु अनुकूल दिन है/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ, कुछ आर्थिक अवरोधों के बावजूद ,पूर्ण  कर पाएंगे/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ नवनिवेश व् शेयर्स में निवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ सम्पति व् सोने के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ , साहित्यकार  व् प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथसंभव काबू रखिये, अन्यथा प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर कुछ परेशानी व् अपयश का अंदेशा है/ सहचर के साथ भी वैचारिक सामंजस्य की नीति अपनाइये/ नवनिवेश के लिए व् शेयर्स के लिए दिन
जोखिमपूर्ण है/  शांत मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से,आपकी सामाजिक, पारिवारिक व् कारोबारी स्थिति सुखद रहेगी/ शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, सोने , सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट्स , प्रकाशक व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी  अपनी खास पहचान बना पाएंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  भाग्य आपका साथ देगा , फलत आपकी पारिवारिक व्वयवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों मैं भी समय दे पाएंगे/ आज आप व्यक्तिगत रख रखाव व् पारिवारिक सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, फैशन व् ग्लैमर जगत , सोने, सम्पति व् एथनिक स्त्रीरोग विशेषज्ञ , साहित्यकार  व् प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण  होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय समाजिक सरोकार की व् साहित्यिक गतिविधियों में भी कुछ समय दे पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग , साहित्यकार, शैक्षणिक संस्था संचालक,  मीडिया, प्रकाशक, फिल्म  निर्माता,सोने  ,सम्पति व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/  डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन हैं/
अंक 8,17,26
अहम पर यथासम्भव काबू रखिये, अन्यथा प्रशासनिक  व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/  उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति भी अवश्य आश्वस्त हो लीजिये/ भाग्य अनुकूलता से आज कुवह उलझनों के बावजूद,अपने पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व निभा पाएंगे/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, मीडिया व् प्रकाशक, सामाजिक कार्यकर्ता व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित होने के कारण, बहुत सुनियोजित ढंग से व्यय करना पड़ेगा / सामाजिक व् व्यवसायिक दायित्व निर्वहन  ,भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप कर पाएंगे/ सोने व सम्पति केविक्रेता, आर्किटेक्ट्स , शिक्षाविद व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment