Wednesday, July 29, 2015

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/7/2015 शुक्रवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/7/2015  शुक्रवार
==================================================
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई  खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से प्रशासनिक व् प्रबंधन गतिविधियों व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों मैं कुछ पहचान बना पाएंगे/ कुछ विरोधी तत्व आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे व् कुछ अपयश का अंदेशा है/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/ शेयर्स मैं निवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/

अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय रचनात्मक गतिविधियों व् आमोद प्रमोद मैं दे पाएंगे/ फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, फिल्म निर्माता , भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कलाकार, गिफ्ट सेन्टर संचालक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ  कुछ आर्थिक समस्या के बावजूद, सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति विशेष सवेंदनशील रहिये/ आज बचते बचते भी कुछ कलह का अंदेशा है/ आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/

अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ कर गुजरना पसन्द करेंगे/  आपकी रूचि प्रशासनिक नवाचारों, अनुसन्धान, आविष्कार, सामाजिक सरोकार की गतिविधियों मैं बढ़ेगी/ आंरभिक स्तर पर कुछ विरोध का व् उच्च अधिकारियों से वैचारिक मतभेद का अंदेशा है/ वैज्ञानिक, शोधकर्ता, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ प्रेम प्रसंग मैं आत्मीयता की कमी खलेगी/

अंक 5,14,23
आज आपकी  प्रबंधन क्षमता व् प्रशासनिक योग्यता के आधार पर आप कुछ खास पहचान बना पाएंगे/ सामाजिक व् राजनैतिक गतिविधियों से जुड़े लोग , सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् एन जी ओ आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ कलाकार, फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग , तम्बाकू, कॉफी व् कॉस्मेटिक्स , चर्म उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पर कर पाएंगे/ कुछ समय रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व् मनोरंजन मैं दे पाएंगे/ आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप व्यक्तिगत रख रखाव व् प्रियजन की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/ फैशन व् ग्लैमर जगत, फिल्म निर्माता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कला दीर्घा संचालक, भूरे रंग की वस्तुओं, लेदर बैग्स के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों से वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिये; फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/

अंक 9,18,27
आर्थिक स्तर पर कुछ बाधाओं के बावजूद , आप अपने दैनिक निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर पाएंगे/ व्यय से पूर्व बजट अयश्य निर्धारित कर लीजिये; अपव्यय के कारण जीवन संगी से मनमुटाव का अंदेशा है/आज आपका कोई प्रियजन आपसे बिछुड़ सकता है/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment