Sunday, June 21, 2015

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/6/2015 मंगलवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/6/2015   मंगलवार  
===================================================
अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है/ आप व्यवसायिक, सामाजिक व् सांस्कृतिक गतिविधियों मैं व्यस्त रहेंगे व् सार्थक परिणाम पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ विदेश मैं राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्टमंडल भेजने हेतु, उच्च अध्ययन, भ्रमण, खेल व् सांस्कृतिक  स्पर्धा व् निर्यात व्यवसाय हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता,मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन है/ खेल जगत, टूरिज्म सेक्टर, कोरियोग्राफर्स , मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक , निर्यातक,मोटर ड्राइविंग स्कूल्स, स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता  आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक 3,12,21,30
आज संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आप कुछ अनमने व् अव्यवस्थित से रहेंगे/ शांत मन से अपने दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ दृढ़तापूर्वक निश्चय लेते हुए समाधान पाने की कोशिश कीजिए; काफी हद तक सफल रहेंगे/ सेना, न्यायपालिका, कृषक वर्ग, ईंधन व् बारूद के विक्रेता, मीडिया, धर्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से प्राप्त कर पाएंगे/  विदेश मैं उच्च अध्ययन, इवेंट मैनेजमेंट, निर्यात व्यवसाय विस्तार व् भ्रमण हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ खेल संवाददाता , मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, संगीतकार, टूरिज्म सेक्टर, बेंकर्स , स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर सामंजस्य की नीति अपनाईये/
अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप जो भी निर्णय लेंगे,सही सिद्ध होंगे/ अपनी गणनात्मक व् प्रबंधन क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये व् व्यवसाय विस्तार एवं राजनैतिक , सामाजिक स्तर पर विकास की नवनीतियाँ बनाइये/  सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं,खेल सामग्री के विक्रेता, निर्यातक, बेंकर्स, इवेंट मैनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे / सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ अनर्गल वादविवाद से यथासम्भव सुर रहिये व् कोई भी मुकदमेबाजी या  सम्पति की सौदेबाजी आज शुरू न कीजिये/ आगजनी व् शार्ट सर्किट के प्रति सचेत रहिये/
अंक 7,16,25
आज मित्रमंडली व् विदेशी सम्पर्क सूत्र आपके विशेष सहायक हो सकते हैं/ बेंकर्स, लोन व्  ट्रेवेल  एजेंट्स, खेलजगत ,मनोरोग व् बालरोग चिक्त्सिक , निर्यातक, संगीत व् नृत्य निर्देशक , इवेंट मैनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी या सौदेबाजी प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक 8,17,26
व्यक्तिगत  प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई ख़ास बदलाव नहीं ला पायंगे/ अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/ आज आप धार्मिक गतिविधियों मैं कुछ समय दे पाएंगे/
अंक 9,18,27
आज मानसिक तनाव पर नियंत्रण रखने की कोशिश कीजिये/ संतान पक्ष की किसी समस्या से आप विचलित हो सकते हैं, परन्तु दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए, समाधान पाने की कोशिश कीजिये; काफी हद तक सफल रहेंगे/ आपकी रूचि वास्तु परामर्श, योग ध्यान व् धार्मिक क्रियाकलापों की ओर बढ़ेगी/  कृषक वर्ग, ईंधन व् बारूद, नवरतन के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे./

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment