Tuesday, July 29, 2014

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल 31/7/2014 गुरुवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल  31/7/2014  गुरुवार
===========================================
अंक १,,१०,१९,२८ 
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने आप संतुष्ट रहेंगे/अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक २,११,२०,२९ 
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध  पूर्ण कर पाएंगे/ पारिवारिक व्  सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी,बशर्ते आप अपने क्रोध पर काबू रखें/ सम्पति से जुडी  कोई भी मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक ३,१२,२१,३०
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यवसायिक,सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप सुखद रहेगी/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश के लिय उत्तम दिन है/आज घर मैं कुछ  मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/

अंक ४,१३,२२,३१ 
आज आप लीक से हट कर कुछ कर गुजरना पसंद करेंगे/  आपकी  रूचि आविष्कार,अनुसन्धान,प्रशासनिक नवाचारों आदि व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों मैं बढ़ेगी/ सफ़ेद  रंग की  वस्तुओं के विक्रेता,राजनीतिज्ञ व् प्रशासनिक अधिकारी आज विशेष अनुकूल अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक ५,१,२३
आज व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा/आर्किटक्ट्स, शिक्षा ऋण एजेंट्स ,सोने के विक्रेता अधिक् लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/ क्रोध,आगजनी या शार्ट सर्किट आज आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/

अंक ६,१५,२४
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ पारिवारिक सुख सुविधा व् व्यक्तिगत रखरखाव पर व्यय कर पाएंगे/ आंतरिक सज्जाकार,आर्किटेक्ट्स,सोने,गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, ,शिक्षाविद आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी आज स्थगित कर दीजिये/

अंक ७,१६,२५
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पर कर पाएंगे/ साहित्यिक व् शैक्षणिक गतिविधियों,सोने के विक्रय के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी,परन्तु क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये/

अंक ८,१७,२६
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/प्रशासनिक व् राजनतिक मतभेद व् बुजुर्गों से कहासुनी आपकी परेशानी बड़ा सकते हैं/  साहित्यिक व् धार्मिक गतिविधियो मैं आज रुझान बढ़ेगा/ सोने व् सम्पति मैं दीर्घ कालीन निवेश के लिए आज विशेष अनुकूल दिन है/

अंक ९,१८,२७
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण  कर पायेंंगे /व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ धर्मगृ,भवन निर्माता,वास्तु विद,ईंधन,सोने कृषि भूमि के विक्रेता ,सेना व् न्यायपालिका आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे /









अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 








No comments:

Post a Comment