Wednesday, March 6, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/3/2024 गुरुवार

 अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/3/2024   गुरुवार


अंक 1,10,19,28

आज का दिन गतिशील व् फलदायक है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली कुछ आकस्मिक लाभ दिला  सकते हैं/ विदेश में,सांस्कृतिक स्पर्धा ,भ्रमण एवं निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के किये उत्तम दिन है/ शिपिंग इंडस्ट्री, टूरिज्म सेक्टर, कलाकार, जल शुद्धिकरण सयंत्र, निर्यातक व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 2,11,20,29

आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ जलजनित संक्रमण या तेज़ समुद्री हवाओं से परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से, आज आप अस्वस्थता के बावजूद ,अपने दायित्व निभा पाएंगे/  आर्किटेक्ट्स , स्त्रीरोग विशेषज्ञ , सोने व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/


अंक 3,12,21,30

आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों में बढ़ेगी/ आप समस्याओं  का निवारण मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से कर पाएंगे/ मीडिया, कलाकार, अनुवादक, मनोवैज्ञानिक, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, मर्चेंट नेवी, धर्मगुरु व् फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति  निवेश के लिए उत्तम दिन है/


अंक 4,13,22,31

आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों ,आमोद प्रमोद, भ्रमण व् विदेश गमन हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ शिपिंग सेक्टर, जलशुद्धिकरण सयंत्र, मीडिया, समीक्षक, ट्रेवेल एजेंट्स, सीफ़ूड, मोती व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 5,14,23

व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ स्त्रीरोग विशेषज्ञ , शिक्षा  व् गृह ऋण एजेंट्स, सामाजिक कायकर्ता व् शिक्षाविद, सोने व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/


अंक 6,15,24

दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्यवश भी, आज आपकी स्थिति में किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं/ आपके प्रयासों में नवीनता की कमी से कुछ बोरियत महसूस होगी/ कुछ समय अपनी मनपसंद गतिविधियों में बिताइये/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/सोने व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे

अंक 7,16,25

आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् भाग्य अनुकूलता से भी, आपकी व्यवसायिक एवं सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ वाक इन इंटरव्यू, निर्यात व्यवसाय विस्तार व् विदेश प्रस्थान के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ टूर शिपिंग इण्डस्ट्री, सीफूड, मोती व् हस्त शिल्प उत्पादों के निर्यातक, मनोरोग चिकित्सिक, स्त्रीरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिए/


अंक 8,17,26

दैनिक क्रियाकलाप सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप सन्तुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व्  अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/भाग्य अनुकूलता से आज आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए, उन्हें मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ ईं, नवरत्न, भू उत्पादों के विक्रेता,  धार्मिक साहित्य के प्रकाशक व् फोटो जर्नलिस्ट, स्त्रीरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 9,18,27

व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आकस्मिक आए मेहमानों व् सन्तान पक्ष की किसी समस्या कारन आज आप कुछ अनमने व् अव्यवस्थित से रहेंगे/ मन शांत रखने की कोशिश कीजिए/ आज किसी को भी उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलना मुश्किल होगा/ भाग्य अनुकूलता से आज आप दृढ़तापूर्वक, अपने स्वतंत्र निर्णय मनवाने की स्थिति में रहेंगे/  सपरिवार तीर्थ यात्रा के  कार्यक्रम बन  सकते हैं/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक


उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/


रजनी छाबड़ा 

वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com 


No comments:

Post a Comment