Saturday, March 30, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/3/2024 रविवार

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/3/2024  रविवार


अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आज सहचर की  भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये; अपव्यय के कारण मनमुटाव का अंदेशा है//आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है; नवनिवेश न कीजिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के  फलस्वरूप, आप राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में कुछ पहचान बना पाएंगे/

अंक 2,11,20,29
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ सौंदर्य प्रसाधनों व्  लक्सरी कारों के विक्रेता, , सेक्सोलोजिस, आर्किटेक्ट्स, सेक्सोलॉजिस्ट्स, फैशन व् ग्लेमर जगत  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही देंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/शेयर्स में निवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/आज अपव्यय के कारण सहचर से अनबन का अंदेशा है/आज आप अपने किसी प्रियजन की कमी रह रह कर महसूस करेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि विष्कार, अनुसन्धान, शोधकार्यों, प्रशासनिक व् सामाजिक नवाचारों में  बढ़ेगी/आप लीक से हट कर कुछ कर गुजरना चाहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं, मिल्क फ़ूड के विक्रेता, राजनीतिज्ञ, समाजसेवी संस्थाएं, वैज्ञानिक व् शोधार्थी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ नए प्रोजेक्ट्स  में निवेश जोखिमपूर रहेगा/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति भी अधिक सहिष्णु रहिए/

अंक 5,14,23
आज अपनी प्रबन्धन क्षमता व् प्रशासनिक योग्यता के आधार पर आप  राजनैतिक, सामाजिक एवं  व्यवसायिक क्षेत्र में पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध उत्पादक , एन .जी. ओ. व् सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ 

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध सम्पन्न होने से आप संतुष्ट रहेंगे/आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज फैशन व् ग्लेमर जगत, सेक्सोलोजिस्ट्स, भूरे रंग की वस्तुओं व् गिफ्ट आइटम्स के विक्रेता आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/  भाग्य अनुकम्पा से आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी/ कलासमीक्षक, कलाकार, फैशन व् ग्लेमर जगत, सेक्सोलोजिस्ट्स, भूरे रंग की वस्तुओं , चर्म उत्पादों , कॉस्मेटिक्स व् गिफ्ट आइटम्स के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये , अन्यथा प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर मतभेद बढ़ सकते है/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्ता के प्रति अवश्य आश्वस्त हो लीजिये; आज  पोइज़निंग का अंदेशा है/ आज कोई नए प्रोजेक्ट शुरू न कीजिए ; व्यवस्थित चित से दैनिक दायित्व निभाने की चेष्टा कीजिये/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप  से पूर्ण कर पाएंगे/  कुछ आर्थिक अवरोधों के कारण परेशानी रहेगी/ अपव्यय के कारण जीवनसंगी से मनमुटाव का अंदेशा है/ आपको कोई प्रियजन भी आज आपसे लम्बे अरसे के लिए बिछुड़ सकता है/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment