Friday, March 29, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/3/2024 शनिवार

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/3/2024   शनिवार 


अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ बुजुर्गों  की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये; अहम के टकराव  के कारण कलह का अंदेशा है/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, स्लेटी रंग की वस्तुओ व् खेल सामग्री के विक्रेता व् खेल समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ फैशन व् ग्लैमर जगत, साहित्यकार, बाल साहित्य के प्रकाशक, फिल्म निर्माता, आर्किटेक्ट्स, सोने व् एथनिक जेवेलेरी के विक्रेता, सुनहरी, स्लेटी व् काले  रंग की वस्तुओं के विक्रेता, प्रसूतिगृह व् सेक्सोलॉजिस्ट्स , डे केयर सेण्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति व्यक्तिगत प्रयासों के फलस्वरूप सुद्ढ़ रहेगी/आकस्मिक आये  मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण ,आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/ लेखक, प्रकाशक, स्त्रीरोग चिकित्सिक, सामाजिक कार्यकर्ता, सोने व् रिहायशी सम्पति एवं  स्टेशनरी के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक क्रिया कलापों में समय दे पाएंगे/

अंक 4,13,22,31
दैनिक दायित्व, कुछ  परेशानियों के बावजूद पूर्ण कर पाएंगे/ बुजुर्गों की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये; अहम के टकराव के कारण परेशानी का अंदेशा  है/ वाहन  चालन में अधिक सतर्कता बरतिए/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से, कुछ उलझनों के बावजूद, कोई बाधित कार्य गति ले सकता है/ मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, स्लेटी रंग की वस्तुओ व् खेल सामग्री के विक्रेता व् खेल समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ व्यक्तिगत प्रयास व्  आंशिक भाग्यनुकूलता , आप दोनों से ही लाभान्वित होंगे/ शिक्षा व् गृह ऋण एजेंटस, सोने व् सम्पति के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स, सामाजिक कार्यकर्ता, इवेंट मैनेजर्स, खिलाड़ी, खेल समीक्षक, होटल उद्यमी, प्रसूतिगृह, डे केयर सेण्टर, लेखक व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ बुजुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

अंक 6,15,24
आज व्यक्तिगत प्रयास अत्यन्त सार्थक परिणाम देंगे।  प्रियजन की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त धन व् समय जुटा पाएंगे/आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति  के विक्रेता, प्रसूतिगृह , शिक्षाविद, साहित्यकार , आंतरिक सज्जाकार व् सामाजिक कार्यकर्ता  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ भाग्य से आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/

अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षा से अधिक लाभान्वित करंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ परिवार में  भी आपकी राय का विशेष मान होगा/ गृह निर्माण, ऑफिस व् घर की आंतरिक सज्जा हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं/ सोने , हीरे, पेट्रोल , सम्पति, स्टेशनरी, काले  व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता,मीडिया, धर्म प्रचारक, साहित्यकार , पैकर्स , सामाजिक कार्यकर्ता  व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सोने, हीरे, पेट्रोल, वाहन, सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं व् सरसों के तेल के विक्रेता व् आर्किटेक्ट्स, आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सर्जन्स साहित्यकार, प्रकाशक व् सामाजिक कार्यकर्ता कुछ पहचान बना पाएंगे/ घर में कुछ मांगलिक गतिविधियों के संकेत हैं/

अंक 9,18,27
 आप व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व  बखूबी निभा पाएंगे/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक, धर्म प्रचारक,  साहित्यकार, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में  का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये , अन्यथा वसूलते समय परेशानी का अंदेशा है

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment