Thursday, March 28, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/3/2024 शुक्रवार

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/3/2024 शुक्रवार

अंक 1,10,19,28
आज आप शांत मन से दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ रचनात्मक गतिविधियों , आमोद प्रमोद, विदेश भ्रमण आदि में रूचि बढ़ेगी/ टूरिज्म सेक्टर, मीडिया, कवि, अनुवादक, चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता एवं निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ भाग्य से आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में रहिये/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/

अंक 2,11,20,29
आज व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/  साहित्यिक व् रचनात्मक गतिविधियों के क्षेत्र में  भी कुछ पहचान बना पाएंगे/ एथनिक जेवेलरी , चांदी, कलाकृतियों, कास्मेटिक, चर्म  उत्पादों  के विक्रेता, टूरिज्म सेक्टर, एयर ट्रेवल्स, पर्वतारोही, साहित्यकार, आर्किटेक्ट्स, आन्तरिक  सज्जाकार, मीडिया, कलासमीक्षक , सेक्सोलॉजिस्ट्स  व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 3,12,21,30
व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व आप बखूबी निभा पाएंगे/ रचनात्मक गतिविधियों व् साहित्यिक क्षेत्र में भी कुछ पहचान बना पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के  विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार, मीडिया व् प्रकाशक  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स में निवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ जीवनसंगी  से भी आज कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों, सामाजिक सरोकार के क्रिया कलापों व् आमोद प्रमोद में  आपकी रूचि बढ़ेगी/  चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक, टूरिज्म सेक्टर व एयर लाइन्स, वैज्ञानिक, शोधार्थी ,मीडिया, कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ शेयर्स में निवेश न कीजिये/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ भाग्य अनुकूलता से, आपकी व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ सामाजिक दायरा भी विस्तृत होगा/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता व्  प्रशासनिक अधिकारी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ भाग्य अनुकूलता से व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप अपने परिवार की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त समय व् धन दे पाएंगे/आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार , समाज सेवक व् सेक्सोलॉजिस्ट्स, भूरे रंग की वस्तुओं व्  उत्पादों के विक्रेता  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ किसी एलर्जी या वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप अस्वस्थता के बावजूद, दायित्व निर्वहन कर पाएंगे/ भूरे  रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों  व् कास्मेटिकस के  विक्रेता, आर्किटेक्ट्स व् शिक्षाविद, प्रसूतिगृह  व् सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/वायुजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है व् एयर ट्रेवल्स में भी बाधा आ सकती है/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/ अहम के टकराव के कारण, आज प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर उलझनें बढ़ सकती हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध वितरक आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध  पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से आज आप किसी अनुकम्पा की आस में न रहिये/आर्थिक स्तर पर दिन जोख़िम पूर्ण है; शेयर्स में व् नए प्रोजेक्ट्स में आज निवेश न कीजिये/सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये; अपव्यय के कारण मनमुटाव का अंदेशा है/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment