Wednesday, March 27, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/3/2024 गुरुवार

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/3/2024 गुरुवार


अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रबन्धन  क्षमता व् प्रशासनिक योग्यता के आधार पर आप सामाजिक, राजनैतिक व् व्यवसायिक क्षेत्र में खास पहचान बना पाएंगे/ विदेश में  सांस्कृतिक व् राजनैतिक शिष्ट मण्डल भेजने के लिए उत्तम दिन है/ सफ़ेद  रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों  के विक्रेता, राजनेता व् सामाजिक कार्यकर्ता , एन जी ओ, टूरिस्म सेक्टर व् खेलजगत आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला  पाएंगे/भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य गति लेंगे/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, कुटीर उद्योगपति , सामाजिक कार्यकर्ता, आर्किटेक्ट्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ , शिक्षाविद व् लेखक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ सन्तान पक्ष की किसी चिंता से आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप साहित्यिक, सामाजिक व् शैक्षणिक गतिविधियों  के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ सोने, गृह उपयोगी वस्तुओं व् स्टेशनरी के विक्रेता , प्रसूतिगृह, नियोजन कार्यालय व्  शिक्षाविद आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये, अन्यथा  प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर कुछ मतभेद आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ भाग्य से  आज आप किसी विशेष  में न रहिये/ शांत मन से दैनिक दायित्व  उपरांत,  कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये/

अंक 5,14,23
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति प्रतिष्ठापूर्ण रहेगी/ विदेश मन्त्रालय व् विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, सांस्कृतिक व् राजनैतिक शिष्ट मंडल, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, होटल उद्यमी, सोने व सम्पति के विक्रेता, शिक्षाविद, आर्किटेक्ट्स व्  स्त्रीरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आपकी सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने, रिहायशी भूमि, गृह उपयोगी वस्तुओं व् स्टेशनरी के विक्रेता, स्त्री रोग चिकित्सिक, सामाजिक कार्यकर्ता व् लेखक अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रर्हेंगे/  सामाजिक कायकर्ता,  प्रसूति गृह, लेखक, प्रकाशक, सोने, सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता व् कुटीर उद्योगपति आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू  रखिये/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिये/ आज कोई नयी शुरुआत न कीजिये; शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरुप, आज स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सोने व् रिहायशी भूमि के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता व् शिक्षाविद अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक क्रिया कलाप सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आंशिक भाग्य अनुकलता से, आज आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति काफी  हद तक संभली रहेगी/ सोने व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स,  सामाजिक कार्यकर्ता,  प्रसूतिगृह व् कुटीर उद्योगपति अपेक्षाकृत सुखद स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment