Monday, March 25, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/3/2024 बुधवार

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/3/2024 बुधवार


अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप प्रसन्नचित रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गातिविधियों में  दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिए/ आज आप विदेशी  संपर्क 
सूत्रों व् मित्र मंडली से लाभान्वित होंगे/ विदेश  गमन हेतु उत्तम दिन है/
अंक 2,11,20,29
आज स्वास्थ्य व् आहार के प्रति अधिक सजग रहिये/ अनर्गल वाद विाद से दूर रहिये व् शान्त मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ नए प्रोजेक्ट्स के लिए दिन प्रतिकूल है/ कृषक वर्ग, सम्पति विक्रेता  व् सम्पति निवेशक आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/सम्पति से  जुडी  कोई न्यायिक प्रक्रिया भी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप अस्वस्थता के बावजूद दायित्व वहन कर पाएंगे/ मित्र मंडली व् विदेशी संपर्क सूत्र आज आपके आकस्मिक सहायक हो सकते हैं/

अंक 3,12,2१,३०
आज आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेने व् अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ धार्मिक क्रियाकलापों में मन  रमेगा व् तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ फोटो जर्नलिस्ट, सेना, कमांडोज़, न्यायपालिका , कृषि भूमि के दीर्घ कालीन विक्रेता व् निवेशक , बहुरंगी वस्तुओं व् ईंधन के  विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण, आज पूर्वनिर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपके क्रियाकलापों में  नवीनता के कमी से आप बोरियत महसूस करेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप, भ्रमण व् पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये व अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/ आंशिक भाग्यनुकूलता से आज आप लाभान्वित होंगे/ मीडिया, अनुवादक, टूरिज्म सेक्टर व् एयरलाइन्स, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता एवं निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज सेहत व् आहार के प्रति अधिक सचेत रहिये व् अनर्गल वादविवाद से भी दूर रहिये/क्रोध व् मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी व् सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/कृषकवर्ग, अनाज गोदाम के मालिक, पावर ग्रिड्स  व्  ईंधन विक्रेता कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/ आज आप अंतरात्मा की पुकार पर ध्यान दीजिये/आंशिक भाग्य अनुकूलता से मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, बालोपयोगी व् खेल सामग्री के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
लम्बे समय से टालते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण को और अधिक टालना आज आपकी परेशानी का सबब  हो सकता है/ आहार व् मानसिक स्वास्थ्य की  ओर भी अधिक ध्यान दीजिये/ कृषि भूमि व् कृषि उत्पादों एवं ईंधन के विक्रेता आज कुछ परेशान रहेंगे/ शार्ट सर्किट व् आगजनी के प्रति भी सचेत रहिये/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/

अंक 7,16,25
आज स्वास्थ्य व् आहार के प्रति अधिक सचेत रहिये/ क्रोध, अनर्गल वादविवाद व् मुकदमेबाजी से भी दूर रहिये/आगजनी व् शार्ट सकित के प्रति भी सचेत रहिये/ सम्पति  से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ वायुजनित संक्रमण से आज परेशानी का अंदेशा है व् एयर ट्रेवल्स में भी बाधा आ सकती है/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, कुछ बाधित  कार्य गति ले सकते हैं/

अंक 8,17,26
आज आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेने व् अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धर्म  गुरु, योग प्रशिक्षक, फोटो जर्नलिस्ट,वास्तु विद व् भविष्य वेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कृषि भमि में दीर्घ कालींन निवेश हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ आज घर में कुछ मांगलिक गतिविधियों के आसार है/ तीर्थ यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/

अंक 9,18,27
आज आप  स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने व् अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ ईंधन, कुकिंग गैस, बारूद, कृषि  उत्पादों के विक्रेता, सेना, कमांडोज़, न्यायपालिका, फोटो जर्नलिस्ट, धर्म प्रचारक  व् वास्तु विद अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज कृषि भूमि में दीर्घ कालीन निवेश हेतु अनुकूल दिन है/ परिवार में कुछ मांगलिक गतिविधियों के आसार है/ आकस्मिक आये मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के चलते आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment