Sunday, March 24, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/3/2024 सोमवार

 अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/3/2024  सोमवार


अंक 1,10,19,28
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व् सामाजिक   गतिविधियों के लिए उत्तम दिन  है/ शिपिंग सेक्टर, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक,समुद्री उत्पादों, चांदी, सीफ़ूड व् मिल्क फ़ूड के विक्रेता एवं निर्यातक, एन जी ओ, राजनेता, अनुवादक व कवि आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता व् वातावरण की स्वच्छता के प्रति अधिक सचेत रहिये/ जलजनित संक्रमण व तेज़ समुद्री हवाओं से परेशानी का अंदेशा है/ शान्त मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये व् कुछ आराम कीजिये/ सम्पति से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

अंक 3,12,21,30
दिनचर्या सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आज आपकी रचनात्मक  प्रवृति मुखर होगी/ शिपिंग इंडस्ट्री, मत्स्य पालक, सीफ़ूड ,चांदी व् मोती के निर्यातक, साहसिक समुद्री अभियान से जुड़े लोग, कवि, अनुवादक, मीडिया व् धर्म प्रचारक, फोटो जर्नलिस्ट, ईंधन व् बारूद के विक्रेता, कृषक वर्ग व् भू शोधार्थी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक क्रिया कलापों  में समय दे पाएंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप शांत चित से दैनिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ आमोद प्रमोद, सैर सपाटे, नौका विहार आदि के कार्यक्रम बनेंगे/ रचनात्मक प्रवृति मुखर होगी/ शिपिंग इन्डस्ट्री, चांदी, मोती व् सीफ़ूड के निर्यातक, जल शुद्धिकरण सयंत्र, मीडिया, अनुवादक व्र टूरिस्ट गाइड आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे// भाग्य से  आज आप किसी अनुकम्पा की आस में न रहिये/ सम्पति की सौदेबाजी आज स्थगित कर दीजिये/ अनर्गल वादविवाद से यथासंभव दूर रहिये/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्यवश भी आज आपकी स्थिति में किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये व् छुट्टी के दिन का आनंद लीजिए/ आज सम्पति की सौदेबाजी या उस से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/

अंक 7,16,25
आज आपकी रचनात्मक प्रवृति व् सौंदर्य बोध अधिक मुखर होंगे/ कलाकार, मीडिया, कवि व्  अनुवादक, साहसिक समुद्री अभियान से जुड़े लोग, शिपिंग सेक्टर, चांदी, मोती, सीफ़ूड व् एक्वा गार्ड्स के  विक्रेता, मीडिया व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुड़ी कोई न्यायिक प्रक्रिया या  सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से  आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/ धार्मिक क्रियाकलापों में मन रमेगा/ आज आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हुए, अपनी बात मनवाने  की स्थिति  में रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकम्पा से आज आप दृढ़तापूर्वक अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ व्यवस्थित चित से दैनिक गतिविधियाँ  पूर्ण कर पाएंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिए/ धार्मिक गतिविधियों  व् योग ध्यान में आज आप कुछ समय दे पाएंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में  रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment