Friday, March 22, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/3/2024 रविवार

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/3/2024 रविवार 


अंक 1,10,19,28
आज आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/ नवनिवेश व् शेयर्स में  निवेश न कीजिये/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये व् अहम पर नियन्त्रण रखिये/  बुजर्गों व् उच्च अधिकारियों से वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी व् अपयश का  कारण बन सकते हैं/वाहन चालन में भी अधिक सजग रहिये/  आंशिक भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ सफ़ेद रंग  की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति प्रशंसनीय रहेगी/ आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेने व् अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति मैं रहेंगे/ फैशन व् ग्लैमर जगत, प्रकाशक, धर्म प्रसारक, भूरे व् श्याम वर्ण वस्तुओं, पेट्रोल, वाहन, हीरे व् एथनिक ज्वेलरी के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, सर्जन्स,आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित होने से, लक्ष्य प्राप्ति के लिए आपको बहुत सुनियोजित ढंग से कार्य करना पड़ेगा/ शेयर्स में निवेश से हानि का अंदेशा है/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये/ आपकी रूचि आज आध्यात्मिक गतिविधियों में  बढ़ेगी/ सर्जन्स, मीडिया, प्रकाशक, धर्म प्रचारक,  हीरे, वाहन व् पेट्रोल, लोहे व् कोयले के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आर्थिक स्तर पर दिन जोखिम पूर्ण है/अपव्यय के कारण जीवनसंगी से कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ कुछ विरोधी तत्व  भी आपकी छवि  धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं/  यातायात नियमों व्  बुजुर्गों की अवहेलना भी आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ संयमित मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण  करने की कोशिश कीजिए व् कोई भी नया काम शुरु न कीजिये/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ मन की चपलता पर यथासम्भव काबू रखिये/ वाहन चालन में भी  अधिक सजग रहिये/ बुजुर्गों की आशीष पाने की कोशिश कीजिये/ व्यवस्थित मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/सफ़ेद रंग  कीवस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ प्रेमप्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/आप व्यक्तिगत रखरखाव व् प्रियजन की सुखसुविधा हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/ फैशन व् ग्लैमर जगत, सेक्सोलॉजिस्ट्स, फिल्म निर्माता, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता, कलाकार व् कला दीर्घा संचालक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/ भूरे व् श्याम वर्ण वस्तुओं, हीरे व् एथनिक जेवेलेरी, पेट्रोल, लग्ज़री कार के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कॉस्मेटिक सर्जन्स, मीडिया, प्रकाशक व् धर्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/  धार्मिक क्रियाकलापों, योग ध्यान, ज्योतिष आदि की ओर रुझान बढ़ेगा/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ हीरे, वाहन, पेट्रोल के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, मीडिया व् धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवा पाएंगे/ राजनैतिक व् प्रशासनिक मतभेद आपकी  परेशानी बढा  सकते हैं/

अंक 9,18,27
आज बचते बचते भी सहचर से कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ अपव्यय भी कलह का कारण हो सकता है/ लक्ष्य प्राप्ति के लिए बहुत सुनियोजित ढंग से कार्य कीजिये/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ धार्मिक गतिविधियों व् तीर्थ  यात्रा, योग ध्यान आदि में मन रमेगा/ आरम्भिक स्तर पर विरोध के बावजूद, आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment