Thursday, March 21, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/3/2024 शनिवार

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/3/2024 शनिवार    


अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है/ आप दिन भर विभिन्न व्यवसायिक. सामाजिक व् सांस्कृतिक गतिविधियों एवं मेहमाननवाज़ी में व्यस्त रहेंगे/वाहन चालन में अधिक  सतर्क रहिये/ बुजुर्गों को समुचित सम्मान दीजिये/ विदेश गमन के अवसर भी बन सकते हैं/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आज आपके सहायक हो सकते हैं/

अंक 2,11,20,29
आज का दिन गतिशील है/ आप दिन भर विभिन्न व्यवसायिक. सामाजिक व् सांस्कृतिक गतिविधियों एवं मेहमाननवाज़ी में व्यस्त रहेंगे/ विदेश गमन के अवसर भी बन सकते हैं/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आज आपके सहायक हो सकते हैं/ जलजनित संक्रमण  व् तेज़  वर्षा से परेशानी का अंदेशा है/

अंक 3,12,21,30
आज आप संतान पक्ष की बढ़ती मांगे पूर्ण न कर पाने के कारण व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण कुछ अनमने व् अव्यवस्थित से रहेंगे/व्यवस्थित मन से दैनिक क्रियाकलाप पूर्ण करने की कोशि/आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, जलशुद्धिकरण सयंत्र, मीडिया व् धर्म प्रचारक आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज का दिन व्यवस्तता पूर्ण है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रगण आपके सहायक हो सकते है/ सहचर से कुछ वैचारिक मतभेद बढ़ने से कटुता का अंदेशा है/ आंशिक भाग्य  अनुकूलता से आज आप सामाजिक सरोकार की व् पारिवारिक गतिविधियीं का निर्वहन भली भांति कर पाएंगे/ निर्यातक, खेल संवाददाता, टूरिज्म सेक्टर, शिपिंग इंडस्ट्री, बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ, संगीत व् नृत्य निर्देशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ बुजुर्गों व् यातायात नियमों  की अवहेलना  परेशानी  का सबब हो  सकते हैं/

अंक 5,14,23
आज अन्तरात्मा की पुकार सुनते हुए आप जो भी निर्णय लेंगे, सही सिद्ध होंगे/ अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये व् निर्यात व्यवसाय विस्तार एवं प्रबंधन की नयी योजनाएं बनाइये/ कोरियोग्राफर्स, बालोपयोगी सामग्री के विक्रेता, निर्यातक, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, बैंकर्स, इवेंट मैनेजर्स, खिलाड़ी, नर्सिंग होम्स व् मनोचिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
बुजुर्गों व् यातायात नियमों  की अवहेलना आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/
कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों  सामाजिक मेलमिलाप में  दीजिये/

अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षा से अधिक लाभन्वित करेंगे/ व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ बच्चों व् मेहमानो के साथ बिताया गया समय यादगार  रहेगा/ व्यवसाय बदलने के लिए व् वाक इन इंटरव्यू के लिए अनुकूल दिन है/ शिपिंग सेक्टर, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक,  समुद्री उत्पादों , खेल सामग्री व् बालोपयोगी वस्तुओं एवं एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, नर्सिंग होम्स, सेक्सोलॉजिस्ट्स, मनोचिकित्सिक, कोरियोग्राफर्स, स्लेटी व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, फिल्म निर्माता, बेंकर्स व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपके प्रयासों में नवीनता की कमी से आप बोरियत महसूस करेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अभिरुचियों की तुष्टि में  दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/भाग्य से आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ धार्मिक क्रिया कलापों में समय दे पाएंगे/

अंक 9,18,27
 अपने सीमित साधनों से ही काम चलाईये व् किसी से भी उधार न लीजिये/ आकस्मिक आये अतिथियों व्के संतान पक्ष की किसी समस्या के  कारण, पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/ फोटो जर्नलिस्ट, धर्म प्रचारक, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक , हीरे व् ईंधन के विक्रेता आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment