Monday, March 18, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/3/2024 बुधवार

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/3/2024  बुधवार


अंक 1,10,19,28
आज आप शांत मन से निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/ रचनात्मक गतिविधियों, सामाजिक सरोकार के कार्यों व् आमोद प्रमोद में भी कुछ समय दे पाएंगे/ मीडिया, पर्यटन सेक्टर व् एयर ट्रेवल्स, चांदी के विक्रेता व् निर्यातक, समाज सेवी संस्थाएं, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, कलाकार व् पर्वतारोही आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेशी संपर्क सूत्र आज आपको लाभान्वित कर  सकते हैं/

अंक 2,11,20,29
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिए; रचनात्मक गतिविधियों, कला व् साहित्य के क्षेत्र में  खास पहचान बना पायेंगे/ कलाकार, मीडिया, टूरिज्म सेक्टर, एयर ट्रेवल्स, समाज सेवक, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ खेल स्पर्धा व् सांस्कृतिक स्पर्धा में भाग लेने हेतु उत्तम दिन है/

अंक 3,12,21,30
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे/, कलाकार, कवि, अनुवादक, मीडिया, पर्वतारोही, चांदी  के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/संतानपक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज पूर्व  निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी उधार न दीजिये/

अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप प्रसन्न चित रहेंगे/ सौन्दर्य बोध व् साहित्य प्रेम मुखर होगा/ आमोद प्रमोद व् विदेश भ्रमण के अवसर बनेंगे/ चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक, एयर ट्रेवेल्स व् टूरिज्म सेक्टर, मीडिया व् कला समीक्षक, खेल जगत, इवेंट मैनेजर्स, वैज्ञानिक व्  अंतरिक्ष शोधार्थी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अपने उत्पाद विदेश में पेटेंट करवाने  विशेष अनुकूल दिन है/

अंक 5,14,23
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज प्रबन्धन, प्रशासनिक व् राजनैतिक क्षेत्र में आप कुछ पहचान बना पाएंगे/ अंतरात्मा की पुकार से आप लाभान्वित होंगे/ मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स, कोरियोग्राफर्स , खेल जगत व् होटल उद्यमी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/ दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/

अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ किसी एलर्जी या वायुजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ संयमित मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ विदेशी संपर्क सूत्र व् मित्रमंडली आज आपके सहायक हो सकते हैं/ इवेंट मैनेजर्स, निर्यातक, ट्रैवल एजेंट्स व् होटल उद्यमी अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप सन्तुष्ट रहेंगे/अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ दुग्ध उत्पादों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा की आस में न रहिये/ आकस्मिक आये मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिए ,अन्यथा वसूलते समय परेशानी होगी/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment