Friday, March 8, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/3/2024 रविवार

 अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/3 /2024    रविवार


अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रशासनिक क्षमता व् नेतृत्व की प्रवृति मुखर होगी/ सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व् दानपुण्य में भी आप अग्रणी रहेंगे/ दुग्ध उत्पादों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, एन जी ओ, राजनीतिज्ञ व् प्रशासनिक अधिकारी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान आदि में भी  दे पाएंगे/ सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी उत्पादों  के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक, स्त्री रोग विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट्स अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव  नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता  से आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ प्रकाशक, मीडिया, धर्मगुरु, सर्जन्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ ,आर्किटेक्ट्स , वास्तुविद, सोने , सम्पति व् गृह उपयोगी उत्पादों  के विक्रेता,आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम के टकराव के कारण, राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/   उपभोग से  पूर्व दुग्ध उत्पादों  की शुद्धता के प्रति अवश्य आश्वस्त हो लीजिये, क्योंकि फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/ सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज आपकी  प्रबन्धन क्षमता के आधार पर आप प्रशासनिक व्  राजनैतिक क्षेत्र में खास पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध उत्पादक, राजनीतिज्ञ व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपके क्रियाकलापों में नवीनता की कमी से आप बोरियत महसूस करेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में  दीजिये/आंशिक भाग्य अनुकूलता से आज आप पारिवारिक व् साहित्यिक क्षेत्र में प्रभावपूर्ण स्थिति में रहेंगे/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक  सज्जाकार, प्रसूति गृह, लेखक व् प्रकाशक, सोने व् रिहायशी भूमि  के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी कारोबारी व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ परिवार में भी आपकी राय का मान होगा/ प्रसूति गृह, सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, सोने व् रिहायशी भूमि  के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक एवं राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/ सर्जन्स, प्रसूति गृह, आर्किटेक्ट्स, सोने व् रिहायशी भूमि  के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम  देंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ सर्जन्स,  प्रसूति गृह,आर्किटेक्ट्स, मीडिया,  सोने  व् सम्पति  के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment