Wednesday, February 7, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/2/2024 शुक्रवार

  

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  9/2/2024   शुक्रवार 

अंक 1,10,19,28
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित होने के कारण, बहुत सुनियोजित ढंग से व्यय करना पड़ेगा / शेयर्स में निवेश से हानि का अंदेशा है/ जीवनसंगी की भावनाओं की ओर आज अधिक ध्यान दीजिए/ बचते बचते भी आज कलह का अंदेशा है/ आंशिक भाग्यनुकूलता के फलस्वरूप, आप राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार  की गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत  व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिए/ उच्च ज्वर, रक्त विकार या चर्म विकार से परेशानी का अंदेशा है/सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी व् सौदेबाजी भी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आर्थिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी व् आप अस्वस्थता के बावजूद अपने दायित्व निभा पाएंगे/  भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपका अधिकांश समय लेंगे/ आप साहित्यिक व् धार्मिक गतिविधियों में  भी कुछ पहचान बना पाएंगे/  शिक्षाविद, फोटो जर्नलिस्ट, ईंधन, कृषि उत्पादों, सोने  के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स,स्टेशनरी विक्रेता, धर्म प्रचारक, भू शोधार्थी आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ नवनिवेश व् शेयर्स में निवेश से हानि  अंदेशा है/ प्रेम  प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/
 
अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित होने से आज आप मनचाहे ढंग से आमोद प्रमोद व् अन्य भौतिक सुविधाओं हेतु व्यय नहीं कर पाएंगे/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक व् राजनैतिक क्षेत्र में कुछ परेशानी हो सकती है/
अंक 5,14,23
सेहत व् आहार की ओर आज अधिक ध्यान दीजिये/ संयमित मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी आज आपकी उलझनें बढ़ा सकती है/ अनर्गल वादविवाद से यथासम्भव दूर रहिये/ आंशिक भाग्यानुकूलता से, आज आप राजनैतिक, प्रशासनिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/
अंक 6,15,24
लम्बे समय से टालते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण को और अधिक टालना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकता है/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया भी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/ स्त्रीरोग विशेषज्ञ,  सेक्सोलॉजिस्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, आर्किटेक्ट्स, गृह उपयोगी वस्तुओं व् सोने व् एथनिक ज्वेलरी के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज स्वास्थ्य व् आहार की ओर लापरवाही न बरतिए / सम्पति से जुडी मुकदमेबाजी भी आज स्थगित कर दीजिये/भाग्य अनुकूलता से आज आप ख़राब तबीयत के बावजूद भी पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व निभा पाएंगे/ सोने, रिहायशी सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स,सेक्सोलॉजिस्ट्स, स्त्री रोग विशेषज्ञ ,आर्किटेक्ट्स, प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए, पारिवारिक व् व्यवसायिक क्षेत्र में अपनी बात मनवा पाएंगे/ धार्मिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों, साहित्य सृजन में भी समय दे पाएंगे/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश के लिए उत्तम दिन है/ धार्मिक साहित्य  के प्रकाशक, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, शिक्षाविद, आर्किटेक्ट्स, स्त्री रोग विशेषज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ अहम के टकराव के कारण, प्रशासनिक व् राजनैतिक क्षेत्र में कुछ दिक्कत आ सकती है/
अंक 9,18,27
आज आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेते हुए,अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने व् कृषि भूमि में  दीर्घ कालीन निवेश के लिए उत्तम दिन है/ ईंधन व् बारूद , कृषि उत्पादों के विक्रेता, सेना व् न्यायपालिका, फोटो  जर्नलिस्ट व् धर्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स में निवेश के लिए  दिन प्रतिकूल  है/अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment