Thursday, February 1, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/2/2024 शनिवार

  अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  3/2/2024   शनिवार    

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप  किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ वाहन चालन में  सतर्कता बरतिए/ बुजुर्गों की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये व् उनकी आशीष  पाने  का प्रयास कीजिये/ अहम के टकराव के कारण आज उलझनें बढ़ने का अंदेशा है/
अंक 2,11,20,29
आज आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यिक गतिविधियों के लिए उम्दा दिन है/ साहित्यकार,  आर्किटेक्ट्स, कॉस्मेटिक सर्जन्स, प्रसूतिगृह, सोने, हीरे ,वाहन , पेट्रोल, सुनहरी रंग की वस्तुओं व् गृह उपयोगी  सामग्री  के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ 
अंक 3,12,21,30
आज कारोबारी, सामाजिक व पारिवारिक दायित्व बखूबी  निभा पाएंगे, क्योंकि भाग्य आपके अनुकूल है और व्यक्तिगत प्रयास  भी सार्थक परिणाम देंगे/ शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े लोग, धर्म गुरु, वास्तु विद,सोने, हीरे व् सम्पति के विक्रेता  अनुकूल  स्थिति में रहेंगे/ आप  अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यवस्थित चित से दैनिक क्रियाकलापों पर ही ध्यान दीजिये/  भाग्य से आज आप किसी अनुकम्पा की आस में न रहिये/ बुजर्गों व् उच्च अधिकारियों  के दृष्टिकोण को समझने की कोशिश कीजिये व् अहम पर  रखते हुए,  उनके साथ अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/ आंशिक भग्यानुकूलता  से आज आप अनुसन्धान,आविष्कार व्  क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/
अंक 5,14,23
पारिवारिक व कारोबारी दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ सोने व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता,शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, साहित्यकार, प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अनर्गल वादविवाद से बचिए व्/ मन  की चपलता पर काबू रखिए व् बुजुर्गों को समुचित आदर  दीजिये/ यातायात नियमों के प्रति भी सतर्क रहिये/
अंक 6,15,24
आज आपकी पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप परिवार की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त धन् व्  समय दे पाएंगे/ सोने, सम्पति, आंतरिक सज्जा सामग्री के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, शिक्षाविद , सामाजिक कार्यकर्ता व् स्त्रीरोग  चिक्त्सिक आज अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ 
अंक 7,16,25
व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ सम्पति, सोने, हीरे, पेट्रोल, वाहन ,स्टेशनरी,गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार,साहित्यकार, पत्रकार ,समाज सेवक व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ  आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 8,17,26
सामाजिक व् व्यवसायिक दायित्व आपका अधिकांश समय लेंगे/ आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए,अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे, परन्तु अहम पर  काबू  प्रतिष्ठा में  वृद्धि होगी/ आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स ,वास्तु विद, धर्मगुरु, साहित्यकार, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, सोने,  हीरे, गृह उपयोगी उत्पादों, सम्पति, वाहन व्  ईंधन के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ घर में धार्मिक  गतिविधियों के आसार हैं/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास सुखद परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता  से भी लाभान्वित होंगे/ पारिवारिक, व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने, रिहायशी व् कृषि भूमि , ईंधन, वाहन  ,सोने, हीरे के  विक्रेता, फोटो जर्नलिस्ट  न्यायिक पेशे से जुड़े लोग व् सेना ,  स्त्रीरोग विषेशज्ञ , सामाजिक  कार्यकर्ता, धर्म गुरु, फोटो जर्नलिस्ट, धार्मिक ग्रंथों के शोधार्थी , मीडिया , प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ 

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment