Tuesday, February 27, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/2/2024 गुरुवार

  


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  29/2/2024   गुरुवार   

अंक 1,10,19,28
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों व् सामाजिक कार्य क्षेत्र में  पहचान बना पाएंगे/ विदेश में  सांस्कृतिक स्पर्धा हेतु जाने के लिए उत्तम दिन  है/ आज आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे के कार्यक्रम बनेंगे/ टूरिज्म सेक्टर, चांदी  के विक्रेता व् निर्यातक अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति  में  रहेंगे//
अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षा से कहीं अधिक देंगे/ आप दृढतापूर्वक निश्चय लेने व् अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/  नर्सिंग होम्स, टूरिज्म सेक्टर, मूवर्स व् पैकर्स, शिक्षा व् गृह ऋण  एजेंट्स, मीडिया, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सोने, चांदी, सुनहरी  रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ निवास व् व्यवसाय बदलने हेतु उत्तम दिन है/
अंक 3,12,21,30
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, सामाजिक  व् साहित्यिक  क्रिया कलापों में बढ़ेगी/ कवि, अनुवादक, , आर्किटेक्ट्स , आंतरिक सज्जाकार, प्रकाशक व् मीडिया, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, चांदी, सोने व् सम्पति  के  विक्रेता,  आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ 
अंक 4,13,22,31
आज आप अपने निर्धारित लक्ष्य व् सामाजिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली कुछ आकस्मिक लाभ दिला  सकते हैं/  विदेश में  निर्यात व्यवसाय विस्तार, इवेंट मैनेजमेंट, भ्रमण हेतु  जाने के लिए उत्तम दिन है/ मीडिया, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता, एयर लाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 5,14, 23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य पूर्ण होंगे/ टूरिज्म सेक्टर, होटल उद्यमी, सोने व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता , साहित्यकार व् शिक्षाविद आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ 
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से आज आप लाभान्वित होंगे/  प्रतिष्ठा बढ़ेगी/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सम्पति, सोने व् एथनिक ज्वेलरी के विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् समाज सेवक अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति रहेंगे/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिए /
अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर खास ध्यान दीजिये/ किसी एलर्जी या वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप अस्वस्थता के बावजूद दैनिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ धर्म प्रचारक,मीडिया , प्रकाशक,आर्किटेक्ट्स , आंतरिक सज्जाकार, प्रसूति गृह व् शिक्षण संस्थायें  आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ आप दृढ़ता पूर्वक निश्चय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सर्जन्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट्स, मीडिया, प्रकाशक व्  साहित्यकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज सपरिवार तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ पारिवारिक व् व्यवसायिक क्षेत्र में आज आप दृढ़तापूर्व अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ मीडिया, प्रकाशक,  सोने, सम्पति  गृह उपयोगी उत्पादों के  विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ परिवार में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment